Corona Live Updates: देश में कोरोना का कहर, 5,85,493 पहुंची मरीजों की संख्या

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण  का कहर जारी हैं | दिन पर दिन कोरोना   मरीजों की संख्या बढ़ती  ही जा रही हैं और देश में कोरोना मरीजों की संख्या  5,85,493 पहुंच चुकी हैं| वहीं 3,47,979 इस महामारी को मात देकर ठीक भी चुके हैं | केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से जारी आकड़ो के मुताबिक  24 घंटे में देश में कोरोना के 18,653 सामने आए, और साथ ही 507 की मौत  भी हो चुकी हैं | कोरोना में देश के कई राज्यों को बुरी तरह से अपनी चपेट में ले रेखा हैं |

बात करे उत्तर प्रदेश के हालात की तो कोई सुधरे हुए नही लगते | यूपी में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 23,492 हैं, आपको बता दे की जिनमें से एक्टिव केस 6,711 हैं और 697 मारीजों ने अपनी जान भी गवई हैं | यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 672 नए मामले सामने आए हैं वहीं 25 की मौत हो चुकी हैं | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बीते 24 घंटे में कोरोना के 28 नए मामले मिले |

LIVE TV