कांग्रेस ने दिखाए बीजेपी के खिलाफ कड़े तेवर, फूंका ‘महंगाई’ का पुतला

अनिल सनवाल

अल्मोड़ा। देश भर में बढ़ रही मंहगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ अल्मोडा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में भाजपा की मोदी सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब से देश में नरेन्द्र मोदी की भाजपा की सरकार बनी है तब से देश भर में मंहगाई आसमान छू रही है।

यह भी पढ़ें:- 72 दिनों से अनशन पर बैठे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद ने एम्स को शरीर दान देने का किया फैसला

उनका कहना है कि मंहगाई के कारण गरीब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होने कहा कि सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को झूठे सपने दिखाए। लेकिन आज जनता उनकी हकीकत जान चुकी है।

दिन प्रतिदिन बढती महंगाई से आम जनता में मोदी सरकार के खिलाफ रोष बढता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता आगामी 2019 में होने वाले चुनाव में देगी।

यह भी पढ़ें:-‘निषाद आरक्षण संवाद बस यात्रा’ को हरी झंडी, घर-घर जाकर करेंगे जागरूक

देखें वीडियो:-

LIVE TV