हरे और लाल फल का कंफ्यूजन होगा दूर, सिर्फ इन्हीं में मिलता है भरपूर फायदा

नई दिल्ली। फल और सब्जियों के कई किस्म होते हैं। अधिकतर सब्जियों या फलों की एक से ज्यादा प्रजाति होती है जैसे की- हरा और काला अंगूर, सफेद और हरी प्याज, लाल और हरी पत्तागोभी, हरा और लाल सेब। लेकिन यहां सवाल ये उठता है कि इन सभी फलों और सब्जियों में कौन सी प्रजाति ज्यादा फायदेमंद होती है।

हरे और लाल

पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि एक फल या सब्जी की दो किस्मों में मौजूद पोष्टिक तत्वों की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। साथ ही इसमें शुगर का स्तर भी भिन्न हो सकता है। इसी वजह से एक किस्म पोषण और कैलोरी के मामले में दूसरी से अधिक उपयोगी होती है। आज हम आपको बताएंगे कि इन फलों और सब्जियों में कौन सी प्रजाति ज्यादा फायदेमंद होती है।

यह भी पढ़ें-श्रीकृष्ण के इस खास भोजन में है कैंसर से हार्ट फेल तक का इलाज, आज ही करें शुरू

सफेद और हरा प्याज

पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि सफेद प्याज की तुलना में हरा प्याज खाना ज्यादा फायदेंमंद होता है। इसमें सफेद प्याज के मुकाबले तीन गुना ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी पाया जाता है। इसी के साथ इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक भी साधारण के मुकाबले अधिक होता है। दोनों प्याज में पौधों में पाया जाने वाला रसायन फ्लेवेनॉयड प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे हार्ट संबंधी दिक्कतों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही दोनों में प्रीबायोटिक फाइबर भी पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने वाले अच्छे बैक्टीरिया के विकास में मदद करता है।

काले और हरे अंगूर

हरे अंगूर में कुछ ऐसे पौष्टित तत्व पाए जाते हैं जिसको खाने से हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। काले अंगूर पौष्टिकता के मामले में ज्यादा तगड़े होते हैं। इनमें फाइटोकेमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसको खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होने लगता है। साथ ही मस्तिष्क पर उम्र का प्रभाव भी कम पड़ता है।

काले अंगूर में रिसवेराट्रेल, कैटेचिन्से और प्रोएंथोसाइनिडिन्स अधिक मात्रा में मौजूद होता है। इसको खाने से पेट, फेफड़ों और स्तर कैंसर होने का खतरा टल सकता है।

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी में मौत को दावत देता है ये काम, जा सकती है जान

साधारण और लाल खजूर

पोषण विषेज्ञ का कहना है कि लाल खजूर में कैलोरी की मात्रा साधारण खजूर के मुकाबले 60 फीसदी कम होती है। साथ ही इसमें शुगर की मात्रा भी आधी होती है।

लाल और हरा सेब

हरे सेब में शुगर की मात्रा बेहद कम पाई जाती है। एक लाल सेब में 23 ग्राम तक की शुगर होती है। पोषण विषेज्ञ का कहना है कि सेब में घुलने वाले फाइबर प्रचुर मात्रा में होता हैं, जो शुगर को रक्त प्रवाह में मिलने से रोकता है। सेब के छिलके में उसके गूदे के मुकाबले पांच गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, इसी वजह से जब हमेशा सेब को छिलके के साथ ही खाना चाहिए।

LIVE TV