सीएम योगी के पिता की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने रेफर किया दिल्ली AIIMS

लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत में सुधार ना आने के चलते उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी होने की वजह से सेहत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।

सीएम योगी

दरअसल, बीते 12 मार्च को आनंद सिंह बिष्ट को पौड़ी के एक हॉस्पिटल से रेफर कर जॉलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ। वाइएस बिष्ट ने बताया था कि उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हो गई थी। वहीं दस्त और उल्टियों के कारण सीएम योगी के पिता के शरीर में पानी की काफी कमी होने की वजह से उनकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था।

सीएम योगी के भाई महेंद्र बिष्ट ने बताया कि बिगड़ती तबीयत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें  दिल्ली एम्स रेफर कर दिया है, जहां उनका आगे का ईलाज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- ‘मोदी चौक’ नाम रखने पर बढ़ा विवाद, बीजेपी नेता के पिता की हत्या

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड में फॉरेस्टस रेंजर पद से 1991 में रिटायर होने के बाद से अपने गांव में ही रहते हैं।

हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाई एस बिष्ट के मुताबिक, 12 मार्च को जब सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को यहां लाया गया था तो उन्हें गैस्ट्रो इंटाइटिस की शिकायत थी। ये परेशानी उनकी ठीक हो गयी है।

आज सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी, लेकिन सुबह घर भेजने से पहले डॉक्टर ने जब उनका रिव्यू किया तो पाया कि उनके आंतों में कुछ परेशानी है। उनके अस्पताल के गैस्ट्रो सर्जन शहर से बाहर हैं, ऐसे में उन्हें विशेषज्ञों की देखरेख में दिल्ली एम्स रेफर करने का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें:- आप में चरम पर पहुंची लड़ाई, केजरीवाल ने मांगी माफी, भगवंत मान का इस्तीफा

बता दें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पैतृक निवास उत्तराखंड के यमकेश्वर प्रखंड का पंचूर गांव है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV