CM योगी पहुंचेंगे वृंदावन, किसानों से करेंगे संवाद

उत्तर प्रदेश (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ किसानों से संवाद करने के लिए वृंदावन जाएंगे। दरअसल बीजेपी ने अपने संगठन किसान मोर्चा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा डिफेंस एक्पो ग्राउंड, वृंदावन में आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में हजारों की तादात मे किसान सामिल हो सकते हैं।

इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर के अलावा कई लोग मौजूद रहेंगे। इसके साथ कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मोर्चे के प्रभारी प्रकाश पाल, प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया।

आपको बता दें कि इससे पहले सीएम योगी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिलें में जाने वाले थे, लेकिन जिला गोंडा बारिश के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपना गोंडा दौरा रद्द कर दिया था। सीएम योगी गोंडा के ब्लॉक परिसर के नवनिर्मित पार्क में लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण सीएम करने वाले थे।

LIVE TV