पीलीभीत में सरप्राइज विजिट पर सीएम योगी, मंदी समिति का किया निरक्षण

पीलीभीत में सरप्राइजलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज रविवार को सूबे के जिलों में औचक निरीक्षण करना था। इसके लिए सीएम योगी पीलीभीत पहुंचे। इसके लिए वह सबसे पहले जिलें के कृषि उत्पादन मंडी समिति सरप्राइज विजिट किया। सीएम के आगमन से कार्यालय में हड़कंप मच गया।

UP: निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 वर्ष में पूरे होंगे वादे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के औचक निरीक्षण की जानकारी राज्यों के सभी जिलों के डीएम और एसपी कार्यालय में पहले से ही दे दी गई थी। सरप्राइज विजिट की खबर से अधिकारिओं के बीच अफरातफरी मच गई थी। सभी जिलों के अधिकारी यह जानने की कोशिश में लगे थे की सीएम का सरप्राइज विजिट किस जिले में होगा।

कृषि उत्पादन मंडी समिति के निरक्षण के दौरान सीएम योगी ने कहा कि धान की सरकारी खरीद व्यवस्था किसानों के लिए है, इसलिए एक भी धान बिचौलियों के हाथ में नहीं जाना चाहिए और न ही किसानों को बिक्री में किसी प्रकार की दिक्कत आनी चाहिए।

महापौर पद की प्रत्याशी मीरा वर्धन के लिए अखिलेश यादव ने मांगे वोट

सूत्रों से जानकारी मिली थी की सीएम योगी राजधानी लखनऊ से बाहर किसी भी जिले का विजिट कर सकते हैं। हालांकि किस जिले का विजिट करेंगे इसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी।

बता दे इससे पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ पहले भी ऐसा औचक निरीक्षण कर चुके है।

LIVE TV