हमारे 8 माह सपा-बसपा के 15 साल के बराबर : सीएम योगी

सीएम योगीलखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7।30 बजे शुरू हो चुका है। लोग भारी मात्रा में मतदान करने अपने बूथ पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपने गृह क्षेत्र गोरखपुर पहुंचकर मतदान किया। इससे पहले मंगलवार को सीएम पार्टी के पक्ष में प्रचार करने मऊ पहुंचे थे।

यूपी निकाय चुनाव : कानपुर में EVM खराब होने पर हंगामा

मऊ में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “आठ महीने की उनकी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ”। उनकी सरकार के आठ माह और उनके (सपा-बसपा) 15 साल बराबर हैं”।

सीएम ने प्रदेश की सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों पर विकास नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “ये दोनों पार्टियां परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ाने में लिप्त हैं। इनके शासन में विकास कार्य ठप पड़ गए थे। सपा और बसपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया”। सीएम ने कहा कि “प्रदेश में माफिया राज नहीं चलेगा या तो वे प्रदेश छोड़कर चले जाएं नहीं तो जेल में जाएंगे या यमराज के पास जाना पडे़गा”।

ईवीएम मशीन हैक करने का दावा करने वाला गिरफ्तार

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार सफाई कर्मियों को पूरा मानदेय देने की योजना बना रही है। यह चुनाव भाजपा को जीतना इसलिए जरुरी है कि जिससे केन्द्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ जनता को ठीक से मिले और उनका समुचित विकास हो सके। आने वाले समय में प्रदेश का कोई ऐसा जनपद नहीं बचेगा जो विकास से वंचित रह जाएगा।

LIVE TV