CM अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

भारत कोरोना अब एक विकराल रूप ले चुका है। इससे संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,79,257 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामले 1,83,76,524 हो गए हैं। वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 3645 लोगों की मौत भी हुई है। जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा अब 2,04,832 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 30,84,814 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,50,86,878 है।

Covid Vaccine Stock To Run Out In Two Days: Rajasthan CM Ashok Gehlot To PM

इसी बीच राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है कि कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।

LIVE TV