#Christmas2017: क्रिसमस ट्री बदल देगा किस्मत, इस तरह करें सजावट

क्रिसमस ट्रीसभी धर्म की अपनी-अपनी खासियत और कुछ मौलिक विशेषताएं होती हैं। हर त्यौहार को मानने के पीछे एक खास कारण होता है, हिन्दू धर्म की बात की जाए तो दीवाली, होली प्रमुख त्यौहार माने जाते हैं। ऐसे ही ईसाई धर्म में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। हर साल की तरह ठंड के मौसम और क्रिसमस के त्यौहार ने दरवाज़े पर दस्तक दे दी है। सभी लोग क्रिसमस की तैयारी में लगे हैं। क्रिसमस से जुड़ी बहुत सी मान्यताएं हैं, जैसे कि सैंटा क्लॉज का आना और गिफ्ट देकर जाना।

सैंटा के साथ-साथ क्रिसमस ट्री का भी अपना एक अलग महत्व है। क्रिसमस ट्री बहुत पवित्र माना जाता है। लेकिन आपके लिए कौनसा क्रिसमस ट्री बेहतरीन साबित होगा, ये बत आपकी राशि के अनुसार जानी जा सकती है। तो चलिए जानते हैं राशि के आधार पर आपको अपने घर किस तरह का क्रिसमस ट्री लगाना चाहिए ताकि क्रिसमस की खुशियों के साथ ही ग्रहों का शुभ प्रभाव भी उनके जीवन पर पड़े।

मेष राशि:- मेष राशिके जातकों को अपने क्रिसमस ट्री को हल्का हरा रंग और गुलाबी रंग की चीजों से सजाना चाहिए। ये रंग आपकी जिन्दगी में खुशियां भर देंगे।

वृषभ राशि:- वृषभ राशिके जातकों का आने वाला साल बहुत रचनात्मक रहने वाला है, इनके भीतर की रचनात्मकता बेहतरीन तरीके से बढ़ेगी। और आपके क्रिसमस ट्री की सजावट इसी का आइना हो सकता है।

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वाले लोगों को अपने घर में एक नियॉन शीट पर क्रिसमस ट्री बनाकर टांगना चाहिए। आपके लिए यही बेहतर विकल्प है।

कर्क राशि:- कर्क राशि वालों को चाहिए कि अपने क्रिसमस ट्री पर पॉम-पॉम यानि फुम्मन लगाएं। चाहें तो कुछ गिफ्ट्स भी लटका सकते हैं, जिन्हें आप छोटे बच्चों को दें।

सिंह राशि:- सिंह राशि वाले लोगों को अपने क्रिसमस ट्री की सजावट में पीले रंग का अधिक उपयोग करना चाहिए।

कन्या राशि:- अगर आप कन्या राशि से संबंध रखते हैं तो नया साल आपके लिए सौभाग्यशाली रहने वाला है। आप आरेंज कलर की ऐसेसरीज से क्रिसमस ट्री सजाइए, स्वयं अपने हाथ से सजावट का सामान बनाकर लगाएंगे तो यकीन मानिए आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि:- तुला राशि के जातकों के लिए खास बात यह है कि आपको अपने क्रिसमस ट्री को सबसे खूबसूरत तरीके से सजाने की छूट है। आप जिस तरह से इसकी सजावट करना चाहें, कर सकते हैं। आपका नया साल आपके अनुसार ही बीतेगा।

वृक्ष्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के जातकों को अपना क्रिसमस ट्री सजाने के लिए हमारे सुझावों की जरूरत नहीं है आपकी आत्मा अपको क्या कहना चाहती है, आपकी इच्छा क्या है। बस यही बात खास है। आपको अपने दिल की सुनते हुए अपने लिए ट्री सजाना है।

धनु राशि:- धनु राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत कुछ नया लाने वाला है आपको सफेद रंग की चीजों से क्रिसमस ट्री की सजावट करना चाहिए।

मकर राशि:- मकर राशि के जातकों को चाहिए कि इस वर्ष अपने क्रिसमस ट्री को झालर और किनारियों से सजाएं। उनके लिए ये चमकीली वस्तुएं शुभ फलदायी साबित होंगी।

कुंभ राशि:- कुंभ राशि वाले जातकों को क्रिसमस ट्री चॉकलेट से सजाना चाहिए और इन्हें बाद में गरीब बच्चों में बांट देना चाहिएयह आपके लिए शुभ साबित होगा।

मीन राशि:- मीन राशि वाले लोगों के लिए नया साल ढेरो खुशियां लेकर आने वाला है। जहां तक क्रिसमस ट्री की बात है तो आपको पारंपरिक तरीके से सजावट कर इसे अपने घर में लगाएं।

LIVE TV