Christams पर ट्राई करें ये लुक, मेकअप के लिए अपनाएं ये टिप्स

क्रिसमस (Christmas) हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। लोग क्रिसमस के अपने घरों को काफी डेकोरेट भी करते हैं। कुछ लोग इस दिन घर में पार्टी का आयोजन भी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस की पार्टी प्लैन कर रहे है तो हम आपको कुछ मेकअप टिप्स (Makeup Tips) देने जा रहे है। खासतौर पर महिलाओं को अपने मेकअप को लेकर काफी अटेंटटिव रहना पड़ता है। इन मेकअप टिप्स की मदद से आपको तैयार होने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और आप झट से तैयार होने के साथ ही काफी खूबसूरत भी नजर आएंगी। आइए आपको बताते हैं कि आप क्रिसमस के लिए कैसा मेकअप कर सकती हैं जो हल्का होने के साथ ही आपको सबसे अलग भी बना दे।

क्रिसमस पार्टी के लिए रेड ड्रेस सबसे बेस्ट ऑपशन होगा। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा। यदि आप चाहें तो लाल और सफेद रंग का कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकते हैं। क्रिसमस पार्टी में जाने के लिए आप अपने मेकअप में रेड टच जरूर दें। अपने चीक्स को रेड ब्लशर से हाइलाइट करें या लिप्स पर रेड ग्लॉस और लिपस्टिक लगाएं। अगर आप क्रिसमस पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आप नेल आर्ट की मदद ले सकती हैं। आप नेल आर्ट में क्रिसमस थीम अपना सकती हैं। यह काफी क्यूट लगोगा।

क्रिसमस पार्टी के लिए तैयार होते समय सिलीकॉन लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, इससे आपका मेकअप बिल्कुल भी नहीं फैलेगा और बहुत अच्छा लुक आएगा। ज्यादा क्रिसमस पार्टी रात में होती है इसलिए मेकअप थोड़ा बोल्ड होना चाहिए। क्रिसमस पार्टी के लिए अपने लुक को और भी बेहतर बनाने के लिए आप ग्लिटर, स्टोन या मिरर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आपका लुक काफी अलग नजर आएगा।

यह भी पढ़े: Christmas पर अपनों को करना चाहते हैं खास तरीके से विश, करें ये काम

LIVE TV