Christams 2021: क्रिसमस पर पढ़े ईसा मसीह के 09 उपदेश

क्रिसमस 2021 की तैयारी हर तरफ जोर-शोर से चल रही है। ईसा मसीह या प्रभु यीशु (Jesus Christ) के जन्मदिवस के अवसर पर क्रिसमस (Christmas Day) मनाया जाता है। इस दिन चर्च में प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना की जाती है और जीवन को बेहतर बनाने के लिए ईसा मसीह के उपदेशों को याद किया जाता है। इस क्रिसमस के अवसर पर आपको भी जीवन बदल देने वाले प्रभु यीशु के उपदेशों को पढ़ना चाहिए। क्रिसमस 2021 के अवसर पर आप इन उपदेशों को अपने प्रियजनों, दोस्तों, परिजनों को भी शेयर कर सकते हैं, ताकि वे भी अपने जीवन को ईसी मसीह के संदेशों के अनुसार ढालकर प्रभु की कृपा प्राप्त कर सकें।

प्रभु यीशु के महत्वपूर्ण उपदेश:

  • प्रभु यीशु ने कहा है कि आपको अपने दिल को परेशान नहीं करना चाहिए। आप ईश्वर में विश्वास करें। मेरे में विश्वास करें।
  • ईसा मसीह ने बताया है कि चोरी न करना, अधिक धन का संचय न करना, किसी की हत्या न करना और सच का साथ देना ईश्वर के आदेश का पालन करने जैसा ही है।
  • प्रभु यीशु ने कहा है कि आप अपनी आत्मा को न खोएं। आत्मा को खोकर पूरी दुनिया को पा लेने का कोई अर्थ नहीं है।
  • ईसा मसीह ने कहा है कि जो सच्चे दिल से ईश्वर से मांगता है, उसे वो मिलता है। जो खोज करता है, उसे मिलता है, जो दरवाजे खटखटाता है, उसके लिए ही स्वर्ग के द्वार खोजे जाते हैं।
  • प्रभु यीशु ने मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया है। उनका कहना है कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उनकी ईश्वर मदद करता है। नि:स्वार्थ भावना से की गई मदद ही सबसे अच्छी सेवा है।
  • जो लोग आवश्यकता से अधिक धन संचय करते हैं, उनके लिए ईसा मसीह ने कहा है ​कि अधिक धन आपको अशांति ही देगा। ऐसा न करें, सबकुछ त्याग कर ईश्वर की शरण में आ जाना चाहिए।
  • प्रभु यीशु ने लोगों को ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग बताया है। वे कहते हैं कि जो उनके पास आ गया, वो ईश्वर तक पहुंच गया। वे ही मार्ग हैं, वे सत्य हैं, वे जीवन हैं।
  • ईसा मसीह ने कहा है कि उनका जन्म पापियों के पश्चाताप के लिए हुआ है। पापियों को ईश्वर की शरण में आकर पश्चाताप करना चाहिए।
  • जो आत्मा और शरीर दोनों को दुख दे सकता है, उससे व्यक्ति को डरना चाहिए। आप किसी अन्य से मत डरो क्योंकि वह आपकी आत्मा को नहीं मार सकता है।

यह भी पढ़े: Christmas पर अपने मेहमानों को सर्व करें अपने हाथों से बनाई हुई कुकीज

LIVE TV