पर्सनैलिटी के अनुसार चुनें डेस्टिनेशन पॉइंट

इस पूरी दुनिया में भांति-भांति के लोग हैं। सबकी अपनी अलग पसंद होती है। पसंद और नापसंद ही इंसान की पर्सनैलिटी के बारे में बताती है। हर किसी को घूमना पसंद होता है। कुछ लोगों को समंदर का किनारा तो किसी को पहाड़ों की ठंड पसंद होती है। पसंदीदा जगहें इंसान के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहती हैं।

डेस्टिनेशन पॉइंट

हर किसी की एक पसंदीदा जगह होती है जहां वो फ़ुर्सत के पलों में जाना चाहता है। ये जगहें पर्वत, पहाड़, नदी या समंदर का किनारा या देश के किसी हिस्से में बसा छोटा सा गांव भी हो सकता है।

गांव

इन लोगों को मदद करना अच्छा लगता है और शहरी शोर-शराबा रास नहीं आता। ऐसे लोग अपनी जड़ों से हमेशा जुड़ाव महसूस करते हैं।

पहाड़

ऐसे लोग अंतर्मुखी होते हैं। किसी से बहुत ज्यादा घुल-मिल नहीं पाते। हमेशा आगे बढ़ने की ललक में इनसे कई लोग नाराज रहते हैं। ऐसे लोग उत्साही तो बहुत होते हैं लेकिन मन से बहुत कम लोगों के साथ जुड़ पाते है। गंभीर होने की वजह से ज्यादा बातचीत तो नहीं करते लेकिन जब बोलते हैं तो इतनी तथ्यपरक बातें करते हैं कि लोग इन्हें बिना सुने नहीं रह पाते।ऐसे लोग बहुत कलात्मकता होते हैं। अपने अनुभवों को इस तरह से बताते हैं कि लोग ऐसी जगहों पर जाने के लिए उतावले हो जाते हैं।

योगी राज में भू-माफिया का आतंक, पत्रकार को जिंदा जलाने का प्रयास, सुनाई आपबीती

समंदर का किनारा

ऐसे लोग जिन्हें समंदर का किनारा पसंद है वे मिलनसार स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों के दिमाग में हमेशा कोई न कोई प्लान चलता रहता है। इन्हें लगता है जितने ज्यादा लोगों से ये मिलेंगे इनके व्यक्तित्व में उतना ही निखार आएगा इसलिए ऐसे लोग हमेशा लोगों से घिरे रहना पसंद करते हैं।

बीच

रोमांच और रोमांस दोनों बहुत पसंद होते हैं। ऐसी जगहों पर जाकर ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। जहां रहते हैं वहीं के होकर रह जाते हैं और बाकी दुनिया से आप बेखबर हो जाते हैं।

 

 

LIVE TV