भूख के साथ-साथ सेक्शुअल फर्टिलिटी बढ़ाने में भी मदद करता है चिलगोजा

नट्स को यूं ही कोई सुपरफूड नहीं कहता है। यह शरीर से कमज़ोरी को दूर करता है। शरीर को फिट रखने में मदद करता है। ज्यादातर सभी नट्स में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर के भी गुण होते हैं जिसे खाने के बाद आपको अपने वजन के बारे में सोचने की जरूरत नहीं होती है। आज हम ऐसे ही एक नट्स के बारे में बात कर रहे हैं जिसका नाम भी शायद आपने कभी सुना हो।

चिलगोजा

फायदे

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

चिलगोजा आयरन का एक बेहतरीन स्त्रोत है। इसका सेवन गर्भावस्था में ज्यादातर किया जाता है। इसमें अनीमिया नहीं होता है। और यह भ्रूण के विकास में मदद मिलती है। चिलगोजे में जरूरी अमीनो एसिड पाया जाता है।

बढ़ती है इम्यूनिटी

चिलगोजे के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी पर असर पड़ता है। चिलगोजे में एंटी बैक्टीरियल और एंटी एंटीवायरल गुण होते हैं। चिलगोजे के तेल का इस्तेमाल अब दवाओं को बनाने एंटी-फंगल क्रीम में भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें: नहीं सुना होगा एल्कोहल का ऐसा इस्तेमाल, अब तक प्यार से चूस रहीं थी खून

कलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक

चिलगोजे का सेवन शरीर से कोलेस्टॉल को कम करने के लिए किया जाता है। चिलगोजे में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर से बैड कोलेस्टॉल को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद करता है।

भूख बढ़ती है

चिलगोजे में आयरन के साथ-साथ पिनोलैनिक एसिड भी अच्छी मात्रा पाया जाता है। आप इसे कच्चा या भुना हुआ खा सकते हैं। चिलगोजे में विटामिन बी और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से भूख बढ़ती है। जो शरीर के मेटाबोलिज्म को बनाने में मदद करता है। यह शरीर में हीमॉग्लोबिन को बढाता है।

यह भी पढ़ें: सफर के दौरान इस तरह रखें अपने खूबसूरत बालों का ध्यान

फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक

चिलगोजा में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड और आयरन पाया जाता है। जो पुरुषों की नपुंसकता को दूर करने में मदद करता है। यह पुरुष के शरीर में स्पर्म बढ़ाने के साथ-साथ टेस्टोस्टेरॉन को बढ़ाने में भी मदद करता है। इससे सेक्शुअल हेल्थ बरकरार रहती है।

LIVE TV