चीन के शोधकर्ताओं ने किया बड़ा प्लान,चांद की मिट्टी से बनाएंगे ऑक्सीजन,जानिये कैसे होगा?

(Vivek)

चंद्रमा और मंगल पर इंसानी बस्तियों के बसाने की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इंसान चांद पर ज़्यादा दिन तक रह सके, इसके लिए चीन ने तैयारी शुरू कर दी है| चीन की नानजिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम का कहना है कि चांद पर लंबे समय तक रहने के लिए चांद की मिट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि,चांद की मिट्टी से ऑक्सीजन और ईंधन जैसे संसाधन मिल सकते हैं|

वैज्ञानिकों ने चीन के 2021 के चांगई-5 अंतरिक्ष यान ने एक मिशन के दौरान चांद की मिट्टी और कुछ दूसरे पदार्थ इकट्ठा किए थे। वैज्ञानिकों ने इन नमूनों का विश्लेषण किया है और जूल जर्नल में इस शोध को प्रकाशित किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक,40 सालों में चांद की ताजा मिट्टी लाने वाला यह पहला मिशन था| शोधकर्ताओं को इस विश्लेषण से पता चला है कि चंद्रमा पर मौजूद रेजोलिथ में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देते हैं।

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने चंद्रमा की मिट्टी के ताजा नमूनों को देखकर, इसकी उम्र का अंजादा लगाया है और वैज्ञानिको के द्वारा बताया जा रहा है कि यह मिट्टी कब 197 करोड़ साल पुरानी है| टीम की तरफ से बताया गया है कि उन्होंने इस शोध के जरिए चांद की मिट्टी से कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण किया है। इसके अलावा अन्य संसाधनों में भी बदला है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद पर भी जब तक बड़े पैमाने पर ऐसा होता रहेगा, चांद की मिट्टी, चंद्रमा और उसके बाद होने वाले मिशन के लिए सुविधा देती रहेगी| शोधकर्ताओं ने बताया है कि रिसर्च से पता चला है कि चांग’ई-5 मिशन के तहत लाई गई चांद की मिट्टी में चंद्रमा पर सोलर एनर्जी परिवर्तन की शक्ति है। जैसे- एक्स्ट्राटैरिस्ट्रियल फोटोसिंथेटिक कैटलिस्ट (Extraterrestrial Photosynthetic Catalysts).

वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद की मिट्टी में लोहा और टाइटेनियम भारी मात्रा में पाया गया है कि फोटोवोल्टिक-ड्रिवन इलेक्ट्रोकैटलिस्ट, फोटोकैटलिस्ट और फोटोथर्मल कैटलिस्ट के तौर पर इस मिट्टी के नमूने की परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करके, सोलर एनर्जी, पानी और चांद की मिट्टी से पूर्ण जल विभाजन और सीओ CO2 कनवर्ज़न किया जा सकता है| इसके अलावा चांद पर जीवने सभी जरूरी वस्तुएं मिल सकती हैं।

वैज्ञानिकों के इस शोध से चांद पर इंसानी बस्तियों के बसाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि चंद्रमा पर मूल्यवान संसाधन मौजूद हैं। इस तरह चीन चांद पर, संभावित रूप से उपलब्ध Extraterrestrial Photosynthesis Pathway बनाने का प्रस्ताव दे रहा है| वैज्ञानिकों को आने वाले दिनो में शोध से और कई बड़ी जानकारियां मिल सकती हैं।

LIVE TV