खाने का अजब शौक़ीन, वड़ा पाव के साथ चबा गया अपना ही दांत

चबा गया अपना ही दांतमुंबई। खाने-पीने का शौक तो हर किसी को होता है, लेकिन कई लोग खाने में इतना खो जाते हैं कि अपना नुकसान करा बैठते है। कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई के एक शख्स के साथ। दरअसल ये शख्स अपने घर के पास स्थित एक दुकान पर वड़ा पाव खाने पहुंचा था। पर ये शख्स वड़ा पाव खाने में इतना खो गया कि इसे यह भी नहीं पता चला की इसने अपना एक दांत भी निगल लिया है। चबा गया अपना ही दांत…

इसके थोड़ी देर बाद जब व्यक्ति के पेट में दर्द हुआ तो वहां पर मौजूद लोगों ने शख्स को नजदीकी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया। व्यक्ति की हालात गंभीर देखकर डॉक्टरों ने चैकअप किया।

इस जलकुंड में छुपे हैं चमत्कारी गुण, ताली बजाने पर निकलता है पानी

चैकअप के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसके पेट में नकली दांतों की एक पाइप चली गई है, जो सिर्फ ऑपरेशन से ही निकाली जा सकती है।

मामले में डॉक्टर्स ने बताया कि इस तरह के केस में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है। ऐहतियात के तौर पर व्यक्ति को 10 दिनों तक पाइप के जरिए खाना और पानी दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुंबई के ही अंधेरी इलाके में 45 साल के एक शख्स को सेवनहिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये शख्स पानी पीने के दौरान गलती से अपना दांत निगल गया था।

LIVE TV