सरकार पहलगाम हमले के बारे में विपक्ष को जानकारी देगी। विपक्ष के प्रमुख नेताओं को जानकारी देने के लिए एक वरिष्ठ मंत्री को नियुक्त किया जा सकता है। सरकार इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने पर भी विचार कर रही है। इस पर फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली लौटने और सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक के बाद लिया जाएगा।

मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के पहलहम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह गोलीबारी एक लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र में हुई, जहाँ पर्यटकों की भीड़ लगी हुई थी।