#Welcome2018: दुनिया के कोने-कोने से होगा स्वागत, ये हैं सेलिब्रिटीज की न्यू ईयर डेस्टिनेशन
मुंबई। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हर नए साल को बहुत ही स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करते है। न्यू ईयर के लिए स्टार्स पहले से ही प्लानिंग करने लगते हैं। नए साल का स्वागत सेलिब्रिटीज या फिर अपने दोस्तों के साथ करना पसंद करते हैं या परिवार के साथ। अब तक ये सभी सेलिब्रिटीज न्यू ईयर डेस्टिनेशन पर पहुंच चुके हैं।
आइए जाने कौन से सितारे, दुनिया के किस कोने से नए साल का स्वागत करने वाला है।
करीना और सैफ–
करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ युरोप में नए साल को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में स्विटजरलैंड की बर्फ पर इस छोटे से परिवार की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
आमिर खान-
आमिर खान थाईलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। वहां के लिए आमिर कुछ दिन पहले ही रवाना हो गए थे।
रणवीर सिंह-
रणवीर नए साल को दीपिका के साथ नहीं बक्लि उनसे अलग श्री लंका में सेलिब्रेट करेंगे।
दिशा पाटनी-
दिशा पाटनी अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ श्री लंका में मनाएंगी। एयरपोर्ट पर भी दोनों को साथ देखा गया था।
अनुष्का और विराट –
अनुष्का और विराट का नया साल साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट होगा। रवाना होने से पहले दोनों एयरपोर्ट पर देखे गए थे।
आलिया भट्ट-
अलिया भट्ट अपने दोस्तों के साथ सिंगापुर में एंजॉय कर रही है। नया साल भी वहीं मनाएंगी। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।
अक्षय कुमार –
अक्षय अपने पूरे परिवार के साथ केपटाउन में एंजॉय कर रहे हैं। यहीं उन्होंने अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना की बर्थडे भी सेलिब्रेट की है।
दीपिका-
दीपिका पादुकोण अपना नया साल ऑस्ट्रिया के वियना में सेलिब्रेट करेंगी। विएना से उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। इस साल उनकी खुशियां डबल हो गई हैं। लंबे समय से विराधों का सामना कर रही उनकी फिल्म ‘पद्मवती’ को रिलीज की डेट मिलने वाली है।
जैकलीन-
जैकलीन फर्नांडीस नए साल का स्वागत अपनी फैमिली के साथ करेंगी। इसलिए वो अपना न्यू ईयर श्री लंका में मनाएंगी।
एकता कपूर–
एकता कपूर अपना नए साल परिवार नहीं बेस्ट फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट करेंगी। उनके भाई तुषार के बेटे लक्ष्य अभी काफी छोटे हैं इसलिए तुषार उन्हें कहीं बाहर नहीं ले जाना चाहते हैं। इसलिए एकता अपने दोस्तों के साथ नया साल मना रही हैं।
माधुरी दिक्षित –
धक-धक गर्ल माधुरी अपने पति डा. श्री माधव नेने के साथ जापान में नया साल सेलिब्रेट कर रही हैं।
जूही चावला-
जूही चावला अफ्रीका में अपने नए साल का जश्न मनाएंगी।
यह भी पढ़ें: #अलविदा2017: हैपनिंग दिसंबर ने दिखाई इन फिल्मों की झलक… पिक्चर अभी बाकी है
सनी लियोनी-
सनी लियोनी आपने पति डेनियल के साथ पहले से ही दुबई में मौजूद हैं। वहां से सनी कई तस्वीरें भी शेयर कर चुकी हैं।
राजकुमार राव-
राजकुमार राव अपनी को-स्टार और लव इंटरेस्ट पत्रलेखा मिश्रा पॉल के साथ थाईलैंड में हैं। वहां से दोनों ने अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं।
अजय देवगन-
अजय बाकी सितारों की तरह देश से बाहर नहीं बल्कि महाराष्ट्र के ही एक शहर करजात में नया साल मनाएंगे। अजय अपने पूरे परिवार के साथ करजात में नए साल का जश्न मनाएंगे।
संजय दत्त-
संजू बाबा अपने पूरे परिवार के साथ दुबई में नए साल का स्वागत करेंगे।
चित्रांग्दा सिंह-
चित्रांग्दा सिंह फुकेत में नए साल को एंजॉय करेंगी।