Bulli Bai App Case : नेपाली युवक के संपर्क में आकर बनाया अकाउंट, खुद मोहरा या मास्टरमाइंड है यह छात्रा

चर्चित बुल्ली बाई ऐप(Bulli Bai App Case) के तार उत्तराखंड से जुड़ते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस मामले में मुंबई की साइबर पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक युवती की गिरफ्तारी की है। युवती इंटरमीडिएट पास है और प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटी है। आरोप है कि ट्विटर के माध्यम से विशेष समुदाय की महिलाओं के लिए बोली लगवाई जाती है।

मीडिया रिपोर्टस में बताया गया कि वह तीन अकाउंट संचालित कर रही थी। मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर महाराष्ट्र गई है। वहीं मामले में उत्तराखंड पुलिस भी जानकारी जुटा रही है। दरअसल बुल्ली बाई ऐप(Bulli Bai App Case) पर समुदाय विशेष की 100 से ज्यादा महिलाओं के फोटो अपलोड किए गए थे। इन फोटो पर उनकी बोली लगाई जा रही है। कुछ दिन पहले ही इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल कर सोमवार को बेंगलुरु से भी एक युवक को गिरफ्तार किया था। इंजीनियरिंग का यह छात्र विशाल खालसा सुपरमिस्ट नाम से अकाउंट चला रहा था और उसने सब कुछ पंजाबी में लिख रखा था। फिर उसने अपने अकाउंट का नाम बदल दिया था।

पुलिस पड़ताल में पता चला कि एक जनवरी को भी पोस्ट की गई थी। यह पोस्ट जाट खालसा नाम के ट्विटर हैंडल से हुई थी। जिसके बाद पुलिस तलाश करते हुए एक युवती तक भी पहुंची। युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती तीन अकाउंट संचालित कर रही थी। फिलहाल उसके एक ही ट्विटर के बारे में जानकारी लग सकी है। ट्विटर के जरिए ही उसने समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगवाई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ और लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

कोविड संक्रमण को लेकर डीएम अभिषेक प्रकाश हुए सक्रिय, कलेक्ट्रेट में शासकीय व निजी हॉस्पिटलों की बुलाई बैठक

LIVE TV