पोज बनाते वक्त दुल्हन ने दूल्हे को दिया पानी में धक्का, फिर कुछ हुआ ऐसा

( माही )

शादी एक ऐसा पल हैं जिसे लोग खास बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। दूल्हे के डांस से लेकर दुल्हन की मस्ती और सालियों की शरारत तक के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक दुल्हन दूल्हे के साथ मस्ती करती हुई नजर आई हैं। दुल्हन मस्ती-मजाक में दूल्हे को पानी में धक्का दे देती है। ऐसा करते वक्त दोनों पानी में गिर जाते हैं।

दुल्हन ने मस्ती करते हुए दूल्हे को पानी में दिया धक्का

दूल्हा दुल्हन फोटो खिचवानें के लिए पोज बना ही रहे होते हैं उतने में दुल्हन को मस्ती चढ़ती है और वो दूल्हे को पास मौजूद पानी भरे एरिया में धक्का दे देती है। जैसे ही दूल्हा पानी में गिरने लगता है वैसे ही दूल्हा भी दुल्हन को पकड़ लेता हैं। उसी वक्त दोनों पानी में गिर जाते हैं। दोनों के कपड़े व मेकअप भीग जाता है। अंत में दोनों पानी में मस्ती करते हुए नजर आते है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि इंस्टाग्राम पर कुछ दिनों पहले यह रील शेयर की गई है। इंस्टा पर ये वीडियो wedding vibes नाम के एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो छोटा और मजेदार हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहें हैं। अब तक 71 हजार से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन में लोग हंसने वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं।

LIVE TV