रहस्यवाद पर मोहित हैं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत

मुंबई. बॉलीवुड में अपने विवादी बयान से आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहने वाली कंगना का मानना हैं कि रहस्यवाद आकर्षक हैं और वे योगी सद्गुरु से मिलने के लिए उत्सुक हैं। कंगना आज सद्गुरु से मिलेंगी।

kagana

‘क्वीन’ अभिनेत्री ने कहा, “मैं जितने लोगों से मिली हूं उनमें सद्गुरु सबसे ज्यादा विद्वान हैं। रहस्यवाद सिर्फ समृद्धि और शांति पाने का दरवाजा नहीं है। मैं मानती हूं कि अगर हम इंसान भौतिकता से परे आयामों में जा सकते हैं, तो हम दुनिया बदल सकते हैं। इतनी विशाल दुनिया से बाहर झांकने का यह हमारी छोटा सा कदम है।”

Kangana_Ranaut_

 

कंगना ने कहा कि वे हमेशा से रहस्यवाद की ओर आकर्षित रही हैं और सद्गुरु की किताब ‘इनर इंजीनियरिंग’ से प्रभावित हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वस्तुओं और क्रियाओं के लिए स्वामी विवेकानंद की प्रयोगवादी और वैज्ञानिक सोच से वह बहुत ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

कंगना फिलहाल रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ और कॉमेडी फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में काम करेंगी।

ये भी पढ़ें:-पंजाब आकर भी बठिंडा नहीं घूमा तो कुछ नहीं घूमा

कुछ समय पहले कंगना ने ऋतिक रोशन को ‘पूर्व प्रेमी’ बताया था। इसके चलते दोनों के बीच कानूनी लड़ाई भी हुई। कंगना का दावा था कि ऋतिक रोशन ने प्यार के नाम पर उन्हें धोखा दिया जबकि ऋतिक ने सीधे न्यूज चैनल को इंटरव्यू देकर अपनी बता कही थी की ऐसा कुछ भी नहीं हैं.

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन निजी जिंदगी में आपसी लड़ाई के बाद ये दोनों पहली बार आमने सामने होंगे। अब दोनों की फिल्में अगले साल गणतंत्र दिवस वाले सप्ताहांत पर रिलीज होने जा रही है।

LIVE TV