#Mother’sDaySpecial : सुपरवुमन से कम नहीं बॉलीवुड की ये स्ट्रॉन्ग सिंगल मदर
मुंबई। परिस्थितियां और वक्त हमेशा अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। लेकिन वो मां ही तो होती है जो उनकी आंच कभी भी अपने बच्चों तक नहीं पहुंचने देती है। ऐसा सिर्फ फिल्मी पर्दे पर नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी होता है। ऐसी कहानियों से रूबरू होने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस की रियल लाइफ इन स्ट्रगल से भरी हुई है जिन्होंने ने सिंगल मदर बनकर अपने बच्चों को हर खुशी देने की कोशिश की और आगे भी कर रही हैं।
रवीना टंडन –
बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन ने बिना शोरगुल किए शादी से पहले दो लड़कियां अडॉप्ट की थीं। उन्होनें इन दोनों बेटियों छाया और पूजा और पाला-पोसा, उनकी परवरिश की और उनकी शादी भी करवाई।
सुष्मिता सेन –
सुष्मिता सेन अभी तक सिंगल हैं। फिलमहाल अपने प्रिंस चार्मिंग के इंतजार में बैठी सुष्मिता दो बच्चियों की मां हैं। सुष्मिता ने भी दो बेटियां अडॉप्ट की हैं। कई फैशन शो में वह अपनी बेटियों के साथ रैम्प वॉक भी कर चुकी हैं।
करिश्मा कपूर –
करिश्मा कपूर भी दो बच्चों की सिंगल मदर हैं। साल 2003 में करिश्मा की शादी बिजनेस टाइकून संजय कपूर से हुई थी। लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों अलग हो गए। अब दोनों के डिवोर्स के बाद संजय ने तीसरी शादी कर ली है और करिश्मा सिंगल हैं। करिश्मा अपने दम पर बेटी समाइरा और बेटे कियान की परवरिश कर रही हैं।
अमृता सिंह –
सैफ अली खान की एक्स-वाइफ अमृता सिंह भी सिंगल मदर हैं। अमृता और सैफ के डिवोर्स के बाद उनके दोनों बच्चे सारा और इब्राहिम अमृता के पास ही रहे।
पूजा बेदी –
पूजा बेदी भी दो बच्चों की सिंगल मदर हैं। फरहान इब्राहिम से डिवोर्स के बाद दोनों बच्चों की जिममेदारी पूजा ही उठा रही हैं।
सारिका –
कमल हासन की दूसरी पत्नी सारिका भी एक सिंगल मदर है। कमल ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद सारिका से शादी की थी लेकिन आगे चलकर इन दोनों की राहें भी अलग हो गईं। अब डिवोर्स के बाद दोनों बेटियां श्रुति और अक्षरा की सारिका के साथ रहती हैं।
हनी ईरानी –
जावेद अख्तर की पहली पत्नी और एक्ट्रेस हनी ईरानी भी सिंगल मरद हैं। हनी से डिवोर्स के बाद जावेद ने शबाना आजमी से शादी की। डिवोर्स के बाद जोवद के दिए पैसों रह गुजर न हो पाने की वजह से उन्हें अपने दोनों बच्चों- जोया अख्तर और फरहान अख्तर को पालने के लिए साड़ियों की एम्ब्रॉयडरी तक का काम करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: पति नहीं इनसे पूरी हुई सनी लियोनी की चाहत, स्पेशल है ये एहसास
नीना गुप्ता –
नीना गुप्ता भी एक स्ट्रॉन्ग सिंगल मदर हैं। बाकियों के मुकाबले नीना का उनकी बेटी मसाबा और पालना बेहद मुश्किल भरा सफर रहा। नीना और वेस्ट इंडियन क्रिकेटर विवियन रिचर्ड के प्रेम संबंध थे। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों की कभी शादी नहीं हुई और रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए। लेकिन ये नीना की हिम्मत ही थी कि उन्होंने मसाबा को जन्म देने का फैसला लिया। उन्होंने न केवल मसाबा को जन्म दिया बल्कि उन्हें ऐसी परवरिश दी कि आज मसाबा जानी मानी डिजानर बन चुकी हैं। काफी समय बाद नीना ने 2008 में चार्टेड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की।