देह व्यापार के शक में महिलाओं को बेरहमी से पीट कर किया मुंडन, वीडियो वायरल

देह व्यापाररायपुर। देह व्यापार के शक में छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन महिलाओं को बेरहमी से घसीट-घसीटकर पीटने और उनका मुंडन करने का मामला सामने आया है। बाकीमोगरा थाना क्षेत्र के गजरा बस्ती में संदिग्ध हालत में तीन महिलाओं के पकड़े जाने की वजह से अन्य महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्सा इस कदर फूटा कि इलाके की कुछ महिलाओं ने भारी भीड़ के बीच आरोपी महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए और उनका मुंडन भी कर दिया। बता दें, ये घटना 21 नवम्बर यानि मंगलवार की रात का है। बुधवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अन्य लोगों को इसके बारे में पाता चला।

निकाय चुनाव : पहले चरण में 24 जिलों में 53% वोटिंग, बदायूं में एक बूथ पर होगा पुनर्मतदान

ख़बरों के मुताबिक़ गजरा बस्ती में एक वृद्ध महिला अकेली रहती है। उसके घर कई दिनों से संदिग्ध लोगों का आना-जाना था। मोहल्ले के लोगों को देह व्यापार कराए जाने का संदेह था। मंगलवार की रात करीब 8 बजे मोहल्ले की ही महिलाओं ने उस समय वृद्धा के घर धावा बोला, जब वह घर पर नहीं थी।

धावा बोली महिलाओं को घर में एक युवती व दो अन्य महिलाएं संदिग्ध अवस्था में मिलीं। महिलाओं ने पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब दिया। इसकी वजह से संदेह गहराया और गुस्सा फूट पड़ा। इस बीच महिलाओं के साथ पुरुष भी इकट्ठा हो गए।

महिलाओं ने ही पकड़ी गई महिलाओं को पहले बेरहमी से पिटाई की फिर बाल पकड़ घसीटते हुए पीटा। इस दौरान एक महिला के कपड़े बुरी तरह फट गए। वह गुहार लगाती रही, किसी ने एक न सुनी और उसी अवस्था में पहले उसके बाल काटे और फिर पिटाई की। इसके बाद एक-एक कर तीनों महिलाओं की चोटी काट दी गई। तीनों महिलाएं किसी तरह मौके से भाग निकलीं और अंधेरे में छिप गईं।

चीन और पाक की नापाक साजिश को BSF ने किया बेनकाब, इन 5 तरीकों से घेरने का था प्लान

महिलाओं के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोरबा एएसपी तारकेश्वर पटेल का कहना है कि बाकीमोगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।

LIVE TV