ऑटोमोबाइल की दुनिया में अग्रणी जर्मन कंपनी BMW ने अपनी पहली मेड इन इंडिया बाइक भारत में लांच कर दी है| जिसे कंपनी ने BMW G 310R स्ट्रीटफाइटर नाम दिया गया है| भारतीय बाज़ार में ऑटोमोबाइल के बढ़ते हुए मार्केट को देखते हुए आजकल विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इसमें अपना हाथ आजमा रहीं हैं|
कंपनी ने अपनी इस मोटरसाइकिल की कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। कंपनी ने बताया कि इस मोटरसाइकिल के लिए आधिकारिक बुकिंग जून में शुरू की गई थी| कंपनी ने पहले से ही घोषणा की थी कि BMW G310 आर की डिलीवरी पहली बार पहले सेवा के आधार पर की जाएगी। इटली के मिलान सिटी में EICMA 2015 में पहली बार प्रदर्शित किया गया था। बीएमडब्ल्यू जी 310 आर ने अपने लेटेस्ट और मस्कुलर स्टाइल के साथ मार्केट में पहले ही ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रखा है| इस साल फरवरी, 2018 में ऑटो एक्सपो में BMW G 310R को भी प्रदर्शित किया गया था|
क्या होगी खासियत –
देखा जाए तो BMW की ये बाइक खूबियों में भी शानदार है| इस बाइक में 313cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है| जिसमें 34 bhp की पॉवर दी गयी है और इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है| कंपनी का दावा है कि G 310R की टॉप स्पीड 145 किमी/घंटा है, कंपनी के मुताबिक लॉन्च से पहले ही इसके लिए 1,000 लोगों ने बुकिंग कराई है| इनमें लोगों ने काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है|
यह भी पढ़े: नोकिया 3.1 एंड्रायड वन स्मार्टफोन भारत में लांच, जानें क्या हैं फीचर्स
फिलहाल बाइक कंपनी के शोरूम में टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध है| कलर्स की बात की जाये तो ये मुख्यतः 4 रंगों में पर्ल व्हाइट,मेटैलिक, कॉस्मिक ब्लैक और रेसिंग रेड कलर उपलब्ध होगी| दूसरे कलर्स जैसे स्टाइल एचपी और पर्ल वाइट मेटैलिक कलर ऑप्शन्स के लिए आपको 10,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे| BMW G310R के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें मस्क्यूलर फ्यूल टैंक दिया गया है जबकि इसका फोर्क उल्टा है और व्हीलबेस शॉर्ट है|