भाजपा विकास पर्व के रूप में मनाएगी शिवराज सरकार के 12 साल

विकास पर्व के तौर परभोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के बुधवार को 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दिन को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने विकास पर्व के तौर पर मनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर जिला और मंडल स्तर पर विविध कार्यक्रम होंगे। भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बुधवार को पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अस्पतालों में फल वितरण, गरीबों को कपड़ों का वितरण किया जाएगा।

‘भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं बिहार के मुख्यमंत्री’

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने चौहान के कार्यकाल को स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अहम बताया है। उन्होंने कहा, “चौहान के कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग ने अनेक उपलब्धियां पाई हैं। प्रदेश के 12 वर्ष कमजोर वर्गो के लिए काफी राहत भरे रहे हैं। इस दौरान प्रदेश में न केवल शिशु-मातृ मृत्यु दर घटी है, बल्कि प्रदेश की नि:शुल्क डायलिसिस, कीमोथेरेपी, दवा वितरण आदि नवाचारों को काफी सराहना भी मिली है।”

हैदराबाद मेट्रो का शानदार उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया सफर

राज्य के ऊर्जा मंत्री पारस जैन व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री कुसुम महदेले ने कहा, “चौहान के 12 साल बेमिसाल रहे हैं। चौहान ने बीते 12 वषरें में जिस तरह राज्य के विकास के लिए योजनाएं बनाईं और नए सोपान स्थापित किए हैं, वह बेमिसाल है।”

LIVE TV