आगरा पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और CM योगी आदित्यनाथ, होटल ताज विलास हो रही बैठक

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केशव मौर्य आगरा पहुंच गए हैं। यहां वह फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक ले रहे हैं। जेपी नड्डा 19 जिलों के से पदाधिकारियों से संवाद कर रहे हैं। इसके बाद ब्रज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे। 

बता दे जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी लखनऊ से सुबह करीब 11 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से गाड़ी से होटल ताज विलास रवाना हुए। रास्ते में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नड्डा और योगी का खेरिया मोड़ चौराहे पर स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाए गए। साथ ही उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की गई। होटल ताज विलास पहुच कर नड्डा और सीएम योगी ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीपक जलाया और ब्रज क्षेत्र की बैठक का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़े:Lucknow : Yogi Cabinet की आज अहम बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बैठक में भाजपा(BJP) प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीश माहेश्वरी, सांसद व किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर व ब्रज क्षेत्र से 38 से अधिक पदाधिकारी व आगरा, मथुरा समेत कई जिलों के भाजपा अध्यक्ष बैठक में शामिल हैं। 

इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष रविवार दोपहर 3 बजे फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड अस्पताल में पहुंचेंगे और वहां डॉक्टरों से बातचीत करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष कोरोना काल में किए गए सेवा के लिए डॉक्टरों को सम्मानित भी करेंगे।

यह भी पढ़े:अब मुहर लगेगी कि UP मंत्रिमंडल में विस्तार होगा या नहीं? BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ दौरे पर

LIVE TV