वाड्रा पर भाजपा के आरोप जय शाह से ध्यान भटकाने के लिए : कांग्रेस

वाड्रा पर भाजपानई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राबर्ट वाड्रा के खिलाफ भाजपा के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और यह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे गंभीर आरोपों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए लगाए गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने कहा, “यह भाजपा का राजनीति से प्रेरित प्रयास है। इसका मकसद अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे गंभीर आरोपों से लोगों का ध्यान हटाना है जिनकी संपत्ति महज एक साल में सोलह हजार गुना बढ़ गई है।”

महाराष्ट्र सरकार का दावा, माल्या को रखने के लिए हमारे जेल सबसे बढ़िया

उन्होंने कहा, “वे लोग मीडिया की आजादी का गला घोटना चाहते हैं। वे डरे हुए हैं और किसी तरह की जांच नहीं होने देना चाह रहे हैं।”

ताजमहल विवाद : धनतेरस के दिन लालू का धमाका, एक ट्वीट ने मचाया कोहराम

झा ने कहा, “कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी और इसे देश की सड़कों पर ले जाएगी। हम पहले ही अमित शाह के बेटे के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहे हैं।”

शिवपुरी के सरकारी अस्पताल से नवनिर्माण के दौरान 100 पंखे चोरी

कांग्रेस का यह बयान इस घटनाक्रम के बाद आया है जिसमें भाजपा ने यह स्पष्ट करने को कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ड वाड्रा का आर्म्स डीलर संजय भंडारी से क्या संबंध है।

LIVE TV