भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे राकेश सिंह, जानें नाम में कितना है दम

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद पर बदलाव का फैसला कर लिया गया है। भरोसेमंद सूत्रों का दावा है कि देर रात तक चली बैठक में जबलपुर से सांसद राकेश सिंह का नाम अध्यक्ष पद के लिए तय किया गया।

राकेश सिंह

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा कोर ग्रुप की देर रात तक बैठक चली और उसमें मंत्री भूपेंद्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला और महामंत्री वी डी शर्मा के नाम पर चर्चा हुई लेकिन किसी के नाम पर सहमति नहीं बनी। बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सहमति से जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को अध्यक्ष बनाने का निर्णय हुआ। इसकी विधिवत घोषणा आज हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : बारबरा बुश का निधन, पति और बेटा दोनो रह चुके है अमेरिका के राष्ट्रपति

मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को ही एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में नए अध्यक्ष को लेकर कहा था कि बुधवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, वर्तमान अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद कोर ग्रुप और मुख्यमंत्री चौहान ने राकेश सिंह के नाम पर मुहर लगा दी।

राकेश सिंह

राकेश सिंह जबलपुर से तीन बार सांसद रहे हैं और 2004 से जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं। 2014 में वो तीसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। इन्हें मजबूत संगठनात्मक कौशल रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। ये महाराष्ट्र बीजेपी के भी प्रभारी हैं।

यह भी पढ़ें : सोन नदी में गिरा बारातियों से भरा ट्रक, 21 की मौत 30 से ज्यादा लोग घायल

राकेश सिंह विभिन्न संसदीय समिती के सदस्य भी हैं। गौरतलब है कि अब इनके ऊपर चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और राज्य में बीजेपी के लिए एंटी इनकंबेंसी जेसे माहौल को खत्म करने की जिम्मेवारी भी होगी।

LIVE TV