BJP की सरबजीत कौर चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गई
भाजपा की सरबजीत कौर 14 मतों के साथ चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गईं। कुल 28 वोट डाले गए थे। बता दें कि इसमें सरबजीत कोर को 14 वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के हिस्से में 13 वोट आए। आम आदमी पार्टी का एक वोट वैलेट पेपर फटा होंगे के कारण रद्द हो गया था, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा किया।

इसपर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी ( AAP) नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने BJP को बुरी तरह हराया लेकिन एक गलती हो गई कि लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया, ये सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है BJP की सरकार बनाना। ये लोग गोवा, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में भी देख चुके हैं।
वहीं कांग्रेस और अकाली दल वोटिंग में शामिल नहीं हुआ। उधर मेयर के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने मेयर की कुर्सी और आसपास हंगामा किया। इस दौरान जमकर नारेबाज़ी भी हुई। ये हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। इस दौरान आप पार्षद मेयर की कुर्सी के पास धरने पर भी बैठ गए. आप पार्षद एक वोट रद्द होने से नाराज़ थे।