Biopic से भरा होगा बॉलीवुड का साल 2021, Hockey Legend ध्यानचंद को लेकर बन रही खास फिल्म

बॉलीवुड कई महान हस्तियों को लेकर बायोपिक बना चुका है जिसे लोगों ने भी खूब पसंद किया। लोगों के मन में महान हस्तियों के निजी जीवन को जानने की बेहद जिज्ञासा होती है जिसके कारण बॉलीवुड में बनी सभी बायोपिक ने अच्छा कारोबार किया। इसी कड़ी में साल 2020 की शुरुआत में खबर सामने आई थी कि सोन चिड़िया फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक चौबे (Abhishek Chaubey) की अगली फ़िल्म भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद (Dhyan Chand) की बायोपिक होगी।

इसी बीच साल के खत्म होने से पहले ही इस फिल्म से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि फ़िल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाली की कंपनी आरएसवीपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस फिल्म से जुड़ी जानकारी लोगों से साझा किया। फिलहाल, अभी इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कुछ भी नहीं बताया गया है लेकिन यह तय हो गया है कि इस फिल्म का मिर्माण किया जाना है।

यदि बात करें आरएसवीपी द्वारा साझा की गई जानकारी की तो उसने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि, 1500 गोल। 3 ओलम्पिक गोल्ड मेडल और भारत के गर्व की एक कहानी। हमें निर्देशिक अभिषेक चौबे के साथ भारतीय हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की बायोपिक का एलान करते हुए अपार हर्ष हो रहा है। फ़िल्म रिलीज़ 2021 या 2022 में होगी।

न ही सिर्फ हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद बल्कि आने वाले सालों में कई स्पोर्ट्स लीजेंड्स की बायोपिक हमें देखने को मिल सकती हैं। बता दें कि अभी जल्द ही में शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) की बायोपिक की घोषणा की गई। वहीं इस फिल्म को आनंद एल राय के द्वारा बनाया जा रहा है। उपर्युक्त फिल्म की तरह इस फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर खुलासा नहीं किया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग साल 2021 में शुरु की जाएगी।

LIVE TV