
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियां अपना दम जोक रही हैं वहीं दूसरी तरफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है वहीं इसी दौरान केन्द्रीय वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो अपने मां बाप का नहीं हुआ वह राज्य की जनता का क्या होगा? दरअसल, चुनावी अभियान के दौरान तेजस्वी के चुनावी पोस्टर से लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के बैनर और होर्डिग्स से तस्वीर गायब रहने को अनुराग ठाकुर निशाना बना रहे थे।
केन्द्रीय वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे देश को बांटने वाले लोगों को गले क्यों लगाया। माले के लोगों के साथ क्यों हुए? राजद देश को टुकडे-टुकडे करने वालों के साथ काम कर रही है। ठाकुर ने उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन बिहार को आगे ले जाने का काम कर रही है।
इसी दौरान एनडीय सरकार की तरीफ करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के राज में बहुत बदलाव आया है। अस्पताल, कॉलेज, सड़क, बिजली, रोजगार जैसे मुद्दों पर काम हुए हैं।