Bihar Assembly Election 2020 : राजनीतिक दिग्गजों पर भारी पड़ रही यह 4 बेटियां

इस बार बिहार में होने वाले चुनावों में इन 4 बेटियों ने मैदान में मौजूद सभी दिग्गजों के पसीने छुड़ाने की ठान ली है। जिसको लेकर चुनावी खेल में रोमांच की पूरी उम्मीद बनी हुई है। आइये जानते हैं कौन हैं वह बेटियां जो राजनीति के आंगन में अपने कदम रखने जा रही हैं।

क्या जमुई में श्रेयसी सिंह कमल खिलाएंगी ?
सबसे पहले आप श्रेयसी के बारे में जान लीजिए कि वे बिहार के नामी नेता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। बता दें कि श्रेयसी का पूरा जीवन राजनीति में बीता है। श्रेयसी महज 29 साल की उम्र में राजनीति में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं जिसके कारण वे इस बार जमुई से चुनाव लड़ेगी। जमुई में 28 अक्टूबर को पहले ही चरण में वोटिंग हो चुकी है। जानकारी के लिए बतादें कि श्रेयसी के माता-पिता दोनों ही सासंद रह चुके हैं। इस बार श्रेयसी आरजेडी के विजय प्रकाश के साथ निर्दलीय अजय प्रताप सिंह को चुनौती देंगी। देखते हैं कौन इस बार भारी साबित होता है।

कोमल सिंह में है जज़बा
कोमल सिंह का भी परिचय कुछ इस प्रकार है कि उनके पिता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं वहीं इनकी माँ मौजूदा एलजेपी सांसद हैं। जानकारी के मुताबिक कोमल सिंह गायघाट से चुनावी मैदान में उतरी हैं। बता दें कि कोमल के पिता ने कोमल के लिए खुल कर वोट मांगते नजर नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि महज 27 साल की उम्र में ही राजनीति में कदम रखने वाली कोमल इस बार जेडीयू के महेश्वर यादव को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। कोमल की माँ ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी के रघुवंश प्रसाद सिंह को हराया था जिसके बाद वे सासंद बनी थीं।

जयप्रकाश नारायण की बेटी भी चुनाव के लिए तैयार
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी दिव्या प्रकाश ने भी चुनाव में खड़े होने का फैसला कर लिया है। बतादें कि दिव्या प्रकाश ने अपनी किस्मत को आज़माने के लिए इस बार तारापुर की विधानसभा सीट को चुना है। बताया जा रहा है कि दिव्या अपने पिता से मिली राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाना चाह रही हैं। बता दें कि तारापुर की विधानसभा सीट के लिए भी पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। दिव्या इस चुनाव में जेडीयू के मेवालाल चौधरी को टक्कर देने जा रही हैं।

बिहार में पुष्पम प्रिया चौधरी संभालेंगी मोर्चा
पुष्पम प्रिया चौधरी जेडीयू के नेता व विधानसभा परिषद के सदस्य रह चुके विनोद चौधरी की बेटी हैं। जानकारी के मुताबिक दरभंगा की रहने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने लंदन जाकर अपनी पढ़ाई की है। अब वह राजनीति में अपनी जगह बनाना चाह रही हैं। बता दें कि पुष्पम चौधरी ने प्लूरल्स पार्टी की स्थापना की थी जिसकी वे सक्रिय अध्यक्ष भी हैं। इस बार पुष्पम प्रिया चौधरी बांकीपुर से भाजपा नेता नितिन नवीन और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को चुनौती देती हुई मैदान में दिखेंगी।

LIVE TV