BiggBoss OTT: शो को होस्ट करने पर करण जौहर पर आरोपों की छड़ी

टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस में सलमान खान सालों से होस्ट‍िंग करते नजर आ रहे थे। लेक‍िन इस साल जहां शो का मंच बदला है तो वहीं शो के होस्ट भी बदले। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर को इस बार शो को होस्ट करने की ज़िम्मेदारी ली थी। उन्होंने टीवी पर कई रियलिटी शोज को जज किया। जहां वो सुपरहिट रहे। लेकिन देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (BiggBoss OTT) की होस्टिंग करने का फैसला लेकर लगता है करण जौहर ने गलती कर दी। कोई भी कंटेस्टेंट्स उनकी बेइज्जती करके चला जाता है। कोई भी उनसे आसानी से पंगा ले बैठता है और बहसबाजी करने लगता है। ऐसे में करण जौहर की बतौर होस्ट मान पर भी सवाल उठता है।

करण जौहर होस्ट करेंगे Bigg Boss OTT, सलमान खान से अलग होगा स्टाइल - karan  johar to host bigg boss ott on voot salman khan show tmov - AajTak

शो के फैंस, कंटेस्टेंट्स और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स समेत कई टीवी कलाकारों ने भी करण जौहर पर सवाल उठाया हैं। बीबी ओटीटी(BiggBoss OTT) के कंटेस्टेंट्स दिव्या अग्रवाल, मुस्कान जट्टाना, मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह, करण नाथ, जीशान खान के अलावा बिगबॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स सुयश राय, किश्वर मर्चेंट, सोफिया हयात ने भी बायस्ड होने के आरोप लगाया हैं। खुलकर कहें तो लोगों को लगता है कि करण शमिता शेट्टी और नेहा भसीन की साइड लेते हैं। उन्हें डांटते नहीं और उनकी गलतियों को भी नजर अंदाज करते हैं।

बिगबॉस के होस्ट सलमान खान की बात करे तो उन पर भी कई बार बायस्ड होने के आरोप लगे हैं। लेकिन इस तरह से कभी सलमान पर सेलेब्स और कंटेस्टेंट्स ने आरोपों की छड़ी नहीं लगाई। 14 सीजन्स में से कोई एक ही सीजन ऐसा रहा होगा जहां शो के कंटेस्टेंट ने सलमान से सीधे तौर पर पंगा लिया।

वहीं कई रियलिटी शोज़ का अनुभव कर चुकीं दिव्या अग्रवाल ने पहले ही वीकेंड का वार में करण जौहर से पंगा ले लिया था। इसके बाद से दिव्या लगातार अपना पक्ष रखते हुए करण जौहर पर हमला बोल रही हैं। दिव्या ने बिना डरे करण जौहर पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगाया। साथ ही करण जौहर ने भी दिव्या से साफ शब्दों में कहा था उनकी इज्जत न कर सकें तो बेइजज्ती भी न करें। लेकिन तब भी दिव्या करण के खिलाफ बोलने से नहीं चूकती।

बिग बॉस 15 को सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर करेंगे होस्ट! यहां जानें शो से  जुड़ी पूरी अपडेट - jk24x7news

सलमान का दमखम, दबंगई और शख्सियत ही ऐसी रही कि कोई उनसे उलझने की हिम्मत नहीं कर सका। लेकिन करण जौहर को आए दिन लोग निशाने पर लेते हुए दिखते हैं। करण की होस्टिंग का स्टाइल लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा।

लोगों का मानना हैं करण जौहर का वीकेंड का वार किसी पर्सनैलिटी करेक्शन सेंटर से कम नहीं लगता। जहां करण सभी को फेमिनिज्म, सेक्सुएलिटी, क्लास, मैनर्स, इक्वॉलिटी जैसे तमाम गंभीर चीजों का ज्ञान बांटते हैं।

इन सभी चीजों को देखकर लगता है करण जौहर अगली बार से कभी बिग बॉस को होस्ट करने का रिस्क नहीं लेंगे। करण शो में चाहे लाख कहें कि वे बायस्ड नहीं हैं लेकिन ये पब्लिक है सब जानती है। शायद ही कोई करण को फिर से बिग बॉस(BiggBoss OTT) को होस्ट करते देखना चाहेगा। फैंस को इस बात की राहत है कि करण का ये शो बस 6 हफ्तों का ही है।

LIVE TV