Bigg Boss 15 : घर से बाहर आकर बोली अफसाना, शमिता शेट्टी मेरी जूती के बराबर, आ गईं सामने तो…

बिग बॉस 15 से बाहर हुई पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने शमिता शेट्टी पर धावा बोला है। उन्होंने शमिता को जमकर खरी-खोटी सुनाई। अफसाना ने शमिता को पैर की जूती तक कह दिया। अफसाना ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने मेकर्स पर उन लोगों को सपोर्ट करने का आरोप लगाया जिनका चैनल के साथ कनेक्शन है।

आपको बता दें कि बिग बॉस 15 में अफसाना खान और शमिता शेट्टी का बड़ा झगड़ा हुआ था। लेकिन लड़ाई इस हद तक बट गई थी कि अफसाना ने खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए हाथ में चाकू तक उठा लिया था। बिग बॉस से अफसाना ने कहा था कि या तो वह शो में रहेंगी या शमिता शेट्टी। ज्ञात हो कि उस दौरान अफसाना को पैनिक अटैक तक आने लगे थे। तब बिग बॉस ने अफसाना खान को कन्फेशन रूम में बलाया था और वहीं से निष्कासित कर दिया था।

अब अफसाना खुलकर सभी के सामने आई हैं औऱ उन्होंने मेकर्स से लेकर शमिता शेट्टी तक सभी पर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर अफसाना का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कह रही हैं कि मेरी बहुत गंदी वाली दुश्मनी हो चुकी है। मैं जिससे प्यार करती हूं ना दिल से करती हूं। मेरी दुश्मनी अब इतनी गंदी वाली पड़ चुकी है कि वो अब मेरे सामने भी आ जाए ना तो मैं उसे छोड़ने वाली नहीं हूं।

यही नहीं अपने वीडियो में अफसाना आगे कहती हैं कि शमिता शेट्टी घर में होगी। कुछ भी होगी वो पर मेरी तो जूती के बराबर है। वो जो दो उंगलियां दिखाती है न फ्रैक्चर हुईं, मैं उसकी चार कर देती। वो डरती थी।

LIVE TV