NASA के हाथ लगी बड़ी सफलता, वो दिन दूर नहीं जब ‘दूसरी पृथ्वी’ पर शिफ्ट करेंगे लोग!

वाशिंगटन। नासा का मार्स रोवर अपार्च्युनिटी ने इस सप्ताह ‘चट्टान पर धारियों’ का पता लगाया है, जिससे लाल ग्रह पर पानी, हवा व अन्य प्रक्रियाओं के होने के संकेत मिलते हैं। इस रोवर को मंगल पर 5,000 दिन हो चुके हैं।

फ्लोरिडा स्कूल गोलीकांड पर भड़के ट्रंप, जमकर ली FBI की क्लास

नासा का मार्स रोवर

नासा ने इस हफ्ते एक बयान में कहा कि रोवर से मिले हालिया चित्रों में जमीन की बनावट में कुछ पर्वत की ढलानों पर बहुत ही विशेष तरह की पत्थर पर धुंधली धारियां दिखी हैं, जमीन पर यह नम मिट्टी के बार-बार जमने व टूटने के चक्र के दोहराए जाने के परिणाम स्वरूप बनती हैं।

ईरान में बड़ा हवाई हादसा, 66 यात्रियों से भरा प्लेन क्रैश

बयान में कहा गया है कि लेकिन यह हवा, ढलान से किसी चीज के आने-जाने या दूसरी प्रक्रियाओं के संयोजन के कारण भी हो सकती है।

सेंट लुईस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय के अपार्च्युनिटी के उप मुख्य अनुसंधानकर्ता रे अरविडसन ने कहा, “यह रहस्यमय है। यह रोमांचक है। मेरा मानना है कि जो भी हमें जानकारी प्राप्त होगी, उससे हमें इसे समझने में मदद मिलेगी।”

मार्स रोवर अपार्च्युनिटी को मंगल पर जनवरी 2004 में उतारा गया था। यह वर्तमान में एक चैनल ‘प्रिजर्वेश वैली’ की जांच कर रहा है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV