राहुल गुजरात में हार से ठीक पहले बनाए जा रहे अध्यक्ष : भाजपा

भारतीय जनता पार्टीनई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को ‘वंशवाद’ का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस की आलोचना की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रोन्नति देकर पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाओं को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को वंशवादी बताया और कहा कि गुजरात में निकट भविष्य में होने वाली एक और हार से पहले कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की घोषणा उत्सुकता पैदा करने वाली है।

ताजमहल : हॉकरों के व्यापार पर रोक के खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

भाजपा का कहना है कि वंशवादी कांग्रेस पार्टी को प्रदर्शन और क्षमता से कुछ भी लेना-देना नहीं है। दुर्भाग्यपूर्ण ट्रैक रिकॉर्ड होने के बावजूद राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना एक तरीके से नतीजों से मुंह मोड़ना है।

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, “प्रोन्नति का समय उत्सुकता पूर्ण है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने नेता पद का आवरण गुजरात चुनाव में पार्टी की होनेवाली फिर एक हार से पहले राहुल गांधी को सौंपना चाहती हैं, क्योंकि हार के बाद उनको पुरस्कार देने में मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष को संकोच होगा।”

दिवाली से पहले बन जाएगा अयोध्या में राम मंदिर : सुब्रमण्यम स्वामी

कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से सोमवार को राहुल गांधी के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया है।

LIVE TV