Bhai Dooj 2020: इस बार बहन को ये तोहफा देकर करें सरप्राइज, देखें ट्रेंडी Gift Ideas

नई दिल्ली। देश में भैया दूज का त्यौहार 16 नवंबर को पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। भैया दूज का त्यौहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहन ने अपने भाई के लिए व्रत रहती है। और उनके माथे पर तिलक लगा कर उनकी लंबी उम्र की प्रर्थाना करती है।

भाईदूज पर भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देता हैं। तो इस भाई दूज अगर आप अपने बहन को क्या गिफ्ट्स दें इसको लेकर अगर परेशान हैं तो हम बताने जा रहे हैं कि बहनों को क्या गिफ्ट दे…

किताबें
अगर आपकी बहन को किताबें पढ़ना की शौकीन है तो आप उन्हें कोई बुक गिफ्ट कर सकते हैं।

चॉकलेट्स

खास कर लड़कियों को चॉकलेट्स खाना बेहद पसंद होता है। तो अगर आपकी बहन को चॉकलेट खाना पंसद है तो आप चॉकलेट के डिब्बे बहन को गिफ्ट कर सकते हैं।

ज्वेलरी

अगर आप कमाते है तो भाई दूत के पर्व को अपनी बहन के लिए खास बनना सकते है। आप अपनी बहन को सोना- चांदी की ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। अगर बजट में न हो तो आप इसके अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी दे सकते है यह भी काफी प्रचलन में हैं। वहीं अगर आप चाहे तो आपनी बहन को चांदी का सिक्का भी गिफ्ट कर सकते हैं।

कॉस्मेटिक आइटम

महिलाओं को सजने सबरने के लिए कॉस्मेटिक आइटम बेहद ही पसंद होते हैं, तो अगर आपकी बहन को भी मेकअप करना पसंद है तो कोई कॉस्मेटिक आइटम आप गिफ्ट कर सकते हैं, या फिर आप चाहें तो पूरा मेकअप बॉक्स भी गिफ्ट दे सकते हैं।

स्मार्टवॉच

आज के समय में लड़कियों को वॉच काफी पसंद होता हैं। तो अगर आपकी बहन को वॉच पहनना पंसद है तो आप अपनी बहन को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं।

साड़ी

अगर आपके बहन की शादी हो गई है तो आप अपनी बहन को साड़ी गिफ्ट कर सकते है । साड़ी हर फंक्शन में पहनी जाती है।

LIVE TV