
मुंबई। ‘बाहुबली’ सीरीज में देवसेना का किरदार निभाने के बाद अनुष्का शेट्टी अपने नए रोल के साथ पर्दे पर आने को पूरी तरह तैयार हैं। बीते कुछ महीने से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भागमती’ चर्चा में थी। उनके जन्मदिन के बाद से हर कोई भागमती के आने का इंतजार कर रहा है। दर्शकों का ये इंतजार इसी महीने पूरा हो जाएगा।
पोस्टर और टीजर के बाद अब भागमती का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसकी पहली झलक पिछले साल नवंबर के महीने में सामने आई थी। 6 नवंबर को अनुष्का के जन्मदिन के एक दिन पहले फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया था। पोस्टर में अनुष्का के लुक ने ऑडियंस को सरप्राइज और किया था।
यह भी पढ़ें: #Birthdayspecial: हर बड़े स्टार्स को अपनी उंगलियों पर नचा चुकी हैं फराह खान
पोस्टर लॉन्चिंग के एक महीने बाद इसका टीजर आया था। अब भागमती का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भागमती के ट्रेलर को मूवी क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भागमती के रूप में अनुष्का का ये अवतार काफी प्रभावित करने वाला है।
यह भी पढ़ें: मैक्सिम के कवर पेज पर यामी की अदाओं ने गिराईं बिजलियां
जी. अशोक द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में अनुष्का के अलावा मलयालम स्टार्स जयराम, उन्नी मुकुंदन और आदी पिनिसेट्टी नजर आएंगे। यह फिल्म तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है।
इसमें अनुष्का का किरदार उनके पिछले किरदार ‘देवसेना’ से काफी अलग है। इससे पहले भी अनुष्का हॉरर फिल्में कर चुकी हैं।