खट्टी-मीठी स्ट्रॉबेरी खाने से पहले जान लो उसके जहरीले नुकसान,कहीं…

नई दिल्ली। खट्टी-मिठी स्ट्रॉबेरी को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। स्ट्रॉबेरी में फाइबर,मिनरल्स और विटामिन पाया जाता है जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को फायदे के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचता है। जी हां, अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। आज हम आपको बताएंगे स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को किस तरह का नुकसान पहुंचता है।

स्ट्रॉबेरी खाने के नुकसान

स्ट्रॉबेरी खाने के नुकसान

-स्ट्रॉबेरी में हिस्टामिन पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जिनकी वजह से आपको चक्कर, उल्टी और खुजसी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही आपको पाचन से जुड़ी समस्या और डायरिया की बीमारी भी हो सकती है। इसी वजह से स्ट्रॉबेरी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

-कच्ची स्ट्रॉबेरी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त फाइबर मिनरल्स संश्लेषण को बाधित कर सकता है और पाचन तंत्र के लिए भी हानिकारक हो सकता है। इसी वजह से बेहद कम मात्रा में ही स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-पका हुआ नहीं बल्कि इस फल को कच्चा खाने से आपका शुगर और मोटापा दोनों कंट्रोल में रहेगा

-अगर आप ज्यादा मात्रा में स्ट्रॉबेरी खाते हैं तो आपके पेट में जलन जैसी समस्या होने लगती है। इसीलिए कच्ची बेरीज खाने से बचना चाहिए।

-जब स्ट्रॉबेरी की खेती की जाती है तो उसमें पेस्टीसाइड का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अगर स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से साफ न किया जाए तो ये शरीर के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें-सूबह उठते ही पानी नहीं बल्कि खाएं ये एक चीज, मिनटों में दूर हो जाएगी शरीर की हर प्रॉब्लम

-अगर आप अपने दिल को स्वस्थ्य रखना चाहते हैं और अगर आप दिल से जुड़ी दवाईयां खा रहे हैं तो आपको स्ट्रॉबेरी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि स्ट्रॉबेरी का अधिक सेवन करने से पोटेशियम का स्तर ज्यादा बढ़ जाता है जो आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है।

LIVE TV