सुबह उठते ही पानी नहीं बल्कि खाएं ये एक चीज, मिनटों में दूर हो जाएगी शरीर की हर प्रॉब्लम

लखनऊ। आमतौर पर मसालों में प्रयोग होने वाला लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लहसुन में एलियम नामक एंटीबायोटिक होता है जो बहुत से रोगों के बचाव में कारगर है। रोज सुबह लहसुन की एक कली लेने से ब्लडप्रेशर की समस्या में भी आराम मिलता है। एसिडिटी की समस्या में भी यह काफी फायदेमंद है। कई अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि खाली पेट लहसुन लेने से यह प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह शरीर को फायदा देता है।

लहसुन के अन्य फायदे

लहसुन के अन्य फायदे

लहसुन में डिटॉक्सिफिकेशन के गुण होते हैं। यह इतना शक्तिशाली होता है कि परजीवी और कीड़े को खत्म कर देता है और मधुमेह व अवसाद जैसी बीमारियों में आराम देता है।

लहसुन श्वसन तंत्र के लिए अच्छा होता है। यह टीबी, दमा, निमोनिया, सर्दी, ब्रोंकलाइटिस, पुरानी ब्रोन्कियल सर्दी, फेफड़ों में संक्रमण और खांसी की रोकथाम और इलाज के लिए अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें-मंदिरों में मिलने वाला ये पेड़, जड़ से उतार देगा सांप का जहर

ट्यूबरक्लोसिस की समस्या होने पर सुबह खाली पेट लहसुन खाना फायदेमंद होता है।

दांत के दर्द में लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। अगर कीड़ा लगने से दांत में दर्द हो तो लहसुन की कली को गर्म कर दांत के नीचे दबा लें। ऐसा करने से दांत के दर्द में आराम मिलेगा।

लहसुन पूरी तरह से एंटीबायोटिक है।

यह भी पढ़ें-भगवान शिव पर चढ़ने वाला ये एक पत्ता बचा सकता है आपकी जान

एलर्जी की समस्या से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

जिन लोगों को त्वचा संबंधी समस्या या फिर सिर दर्द की समस्या है तो उन्हें भी इससे परहेज करना चाहिए।

अध्ययनों के अनुसार एचआईवी/एड्स के लिए दवा लेने वाले रोगियों के लिए लहसुन लेना खतरनाक हो सकता है।

LIVE TV