
( माही )
अप्रैल का महीना खत्म होते ही मई का महीना शुरु हो जाएगा। आज हम आपको मई महीने की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट दिखाएंगे ,जो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से मई 2022 की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है। आप भी जरूर देख लीजिएगा, ताकि आपको आने वाले समय में किसी तरह की दिक्कत न हो।

मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in May 2022)
1 मई 2022 : मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस. पूरे देश में बैंक बंद. इस दिन रविवार की भी छुट्टी रहेगी.
2 मई 2022 : महर्षि परशुराम जयंती – कई राज्यों में छुट्टी
3 मई 2022 : ईद-उल-फितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
4 मई 2022 : ईद-उल-फितर, (तेलंगाना)
9 मई 2022 : गुरु रबिंद्रनाथ जयंती- पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा
14 मई 2022 : दूसरे शनिवार पर बैंकों का अवकाश
16 मई 2022 : बुध पूर्णिमा
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्माल जन्मदिवस-सिक्किम
28 मई 2022 : चौथे शनिवार पर बैंकों का अवकाश
मई 2022 में सप्ताहांत बैंक छुट्टियों की लिस्ट
1 मई 2022 : रविवार
8 मई 2022 : रविवार
15 मई 2022 : रविवार
22 मई 2022 : रविवार
29 मई 2022 : रविवार
ग्राहकों से अनुरोध
मई महीने में अलग-अलग जोन में कुल 31 दिनों में से 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन मोड में बैंक का कामकाज जारी रहेगा। छुट्टियों को लेकर बैंक पहले ही ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि संबंधित महीने में पहले से ही छुट्टियों का ध्यान रखें। ग्राहकों को उन दिनों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, जिस पर आपके शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे।