Ayodhya Deepotsav : 12 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी अयोध्या, यह हैं खास तैयारियां । Diwali Special

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के साथ ही 2017 से अयोध्या राम की पैड़ी पर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। सबसे पहली बार 1,80,000 दीपक जलाए गए थे। इसके बाद 2018 में 3,01,152 और 2019 में 5,50,000 और 2020 में 5,51,000 दीपक जलाए गए। 2021 में एक बार सरकार पुनः नया रिकॉर्ड कायम करेगी।

अयोध्या पर राम की पैड़ी पर इस बार तकरीबन 9 लाख दीपक जलाए जाएंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इसकी गिनती करेगी। इसी के साथ अयोध्या में तीन लाख दीप प्रज्जवलित होंगे। इस तरह कुल मिलाकर कुल 12 लाख दीपक प्रज्जवलित होंगे। आपको बता दें कि अयोध्या में बुधवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुबह 10 बजे भगवान राम की शोभा यात्रा और झांकियां निकाली जाएगी। ये साकेत विश्वविद्यालय से शुरु होकर रामकथा पार्क तक पहुंचेगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी भी इसमें शामिल होंगे। राज्यपाल आनंदी बेन और सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से राम-सीता का आगमन होगा। भरत मिलाप और रामायण चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा।

कहां जलेंगे कितने दीपक

अकेले राम की पैड़ी में तकरीबन 9 लाख दीपक जलेंगे। जबकि रामजन्मभूमि परिसर में 51,000 दीपक जलेंगे। अयोध्या के प्राचीन मंदिरों और स्थानों पर 3 लाख से अधिक दीपक जलेंगे। वहीं अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा के भीतर लगभग सभी पौराणिक स्थानों, कुण्डों, मंदिरों पर दीपक जलेंगे।

दीपोत्सव में इस बार 45 हजार स्वंय सेवी सहायता के लोगों के अलावा 15 महाविद्यालय, 5 कॉलेज, 35 राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी की अलग-अलग फैकल्टी के छात्र-छात्राएं वॉलेंटियर्स के रूप में योगदान दे रहे हैं। इनकी कुल संख्या 12 हजार के करीब है। यह सभी दीपकों को जलाने के लिए 36,000 लीटर सरसों के तेल का उपयोग करेंगे। इन्हें 32 टीमों में अलग-अलग किया गया है।

LIVE TV