सिर्फ 6.3 सेकेंड में 100 की रफ्तार पकड़ने वाली Audi Q5 भारत में हुआ लॉन्च

महज कुछ ही सेकेंड में 100 की रफ्तार पकड़ने वाली ऑडी Q5 (Audi Q5) को भारत में आज लॉन्च कर दिया है। बता दें की कंपनी ने इस एसयूवी को दो वेरिएंट्स- प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में उतारा है। ऑडी क्यू 5 2021 (Audi Q5 2021) ने प्रीमियम प्लस की कीमत 58,93,000 लाख रुपये और टेक्नोलॉजी संस्करण की कीमत 63,77,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। वहीं लग्जरी हैचबैक को 5 कलर ऑप्शन में कंपनी ने लॉन्च किया है। इनमें नवरा ब्लू, आइबिस व्हाइट, माइथोस ब्लैक, फ्लोरेट सिल्वर और मैनहट्टन ग्रे कलर शामिल हैं।

हालांकि कंपनी ने Audi Q5 2021 की डिलीवरी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। ऑडी इंडिया के प्रमुख का कहना है कि कंपनी के लिए साल 2021 अब तक काफी बेहतर रहा है। साल के पहले 10 महीनों में, कंपनी की कारों की बिक्री में 100 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई है और ऑडी Q5 2021 (Audi Q5 2021) की बिक्री अधिक वृद्धि प्रदान करेगी। ऑडी इंडिया के प्रमुख ने बताया की आने वाले साल 2022 में कंपनी कई और फ्लैगशिप मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है।

ऑडी क्यू 5 की विशेषताएं

  • Audi Q5 2021- 10.1 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम द्वारा संचालित है जो एमएमआई टच, वॉयस कंट्रोल, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है।
  • एसयूवी ऑडी क्यू 5 सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध होगी।
  • इसमें आपको 19 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।
  • ऑडी क्यू 5 में एंबियंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और बैंग एंड ओल्फसेन म्यूजिक सिस्टम मिलता है।
  • इसमें आपको हाई-स्पेक टेक्नोलॉजी ट्रिम में 755 वाट आउटपुट और 3D साउंड इफेक्ट के साथ 19-स्पीकर साउंड सिस्टममिलेगा।
  • SUV ऑडी क्यू 5 की टॉप स्पीड 237Km/h है।
  • यह SUV 0 से 100Km/h की रफ्तार महज 6.3 सेकेंड में पकड़ लेती हैं।
  • ऑडी Q5 2021 फेसलिफ्ट SUV में 2.0-लीटर 45 TFSI पेट्रोल इंजन लगा है।
  • इसका इंजन 370nm पीक टॉर्क के साथ 249bhp का मैक्सिमम पावर आउटपुट देता है।
  • इंजन ब्रेक एनर्जी रिकवरी के साथ 12-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है।
  • इस SUV में 7-स्पीड S-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक डुअल-क्लच गियरबॉक्स है।
  • नई Q5 के साथ ऑडी के पास अब Q परिवार में तीन SUVs हैं, जिनमें परफॉर्मेंस वर्जन RS Q8 के अलावा Q2 और Q8 शामिल हैं।
LIVE TV