बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर दबंगों ने किया हमला, जानपर खेलकर सिपाही ने किया ये काम

रिपोर्ट- जावेद चौधरी

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में दबिश डालने गयी पुलिस की टीम पर आरोपी के परिवार और उनके साथ कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

सिपाही

पुलिस लोनी के इन्द्रपुरी में दबिश डालने गयी थी। पुलिस यहां छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी कि तभी लोगों ने पुलिस कार्यवाई का विरोध शुरू कर दिया। और आरोपी को मौके से भगा दिया। हमले में एक सिपाही घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

दरअसल, शमशाद नाम के एक आरोपी पर हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मुकदमा लोनी बॉर्डर थाने में दर्ज है। आरोपी फरार चल रहा था। और दिल्ली के सीलमपुर में कही छिप कर रह रहा था।

आज आरोपी लोनी में अपनी बहन के घर आर्यनगर इलाके में आया हुआ था। जिसके आने की सूचना के बाद पुलिस टीम जिसमें एक दरोगा और दो सिपाही थे। आरोपी बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:- समाजवादी का बड़ा चेहरा ‘वीरपाल सिंह’ शिवपाल के साथ, अखिलेश पर लगाया आरोप

लेकिन मौके पर मौजूद आरोपी की बहन गुलबहार और बहनोई अबरार सहित मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस पर डंडे और पथराव किया गया है। और आरोपी को भगा दिया। आरोपी पुलिस टीम के घिरने के बाद घर की दीवार कूद कर भाग निकला।

यह भी पढ़ें:- गोरक्षपीठ में बैठकर योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश, शिक्षा से खिलवाड़ महंगा पड़ेगा

हमले में एक सिपाही पदम सिंह घायल हुआ है। और घायल सिपाही को अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं। वहीँ पुलिस ने हमले शामिल एक आरोपी शख्स हिरासत में ले लिया है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV