Aryan Khan Bail : कुछ ही देर में होगी आर्यन खान की रिहाई, मन्नत से आर्थर रोड जेल के लिए निकले शाहरुख

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज जमानत(Aryan Khan Bail) पर रिहा कर दिया जाएगा। आर्थर रोड जेल बाक्स को आज शनिवार 30 अक्टूबर सुबह 05.30 बजे खोला गया है। क्रूज ड्रग्स मामले में जेल के अधिकारियों को आज आर्यन की जमानत के कागजात भी मिल गए हैं। जिसके बाद आज आर्यन की रिहाई की जाएगी।

गौरतलब है कि आर्यन को गुरुवार को ही हाईकोर्ट से जमानत(Aryan Khan Bail) मिल गई थी। लेकिन बीते दिन तय वक्त तक जेल प्रशासन के पास रिहाई के कागजात नहीं पहुंचे। जिसके चलते ही आर्यन को रिहा नहीं किया जा सका। वहीं आज शाहरुख खान आर्थर रोड जेल के लिए घर से निकल चुके हैं। आर्थर रोड जेल अधीक्षक नितिन वायचल ने कहा कि आर्यन खान के रिहाई के आदेश मिल चुके हैं। 1-2 घंटे में ही रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

क्या है जेल का नियम

नियम के तहत किसी को भी जमानत मिलने पर शाम के शाढ़े 5 बजे के पहले ऑर्थर रोड जेल के बाहर लगे बॉक्स में जमानत पत्र डालना होता है। जिसके बाद कैदी को रिहा कर दिया जाता है। लेकिन अगर इस वक्त तक पत्र नहीं डाला गया तो अगले दिन जमानत पेटी खोली जाती है। उसके बाद ही कैदी को रिहा किया जाता है। आर्यन की जमानत में अभिनेत्री जूही चावला जमानती बनी हैं। उन्होंने ही कोर्ट में आर्यन की बेल से जुड़े कागजात पर साइन किए हैं। यही नहीं उन्होंने आर्यन की जमानत के लिए 1 लाख रुपए का बांड भी भरा है।

LIVE TV