भागलपुर हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार हुए अर्जित शाश्वत को मिली जमानत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत को भागलपुर हिंसा के मामले में जमानत मिल गई है। अर्जित पर हिंदू नव वर्ष के नाम पर भागलपुर में रैली निकालने के बाद में हुई हिंसा कराने का आरोप है।

 

हिंसा के कई दिनों बाद तक अर्जित अंडरग्राउंड रहे लेकिन विपक्ष के लिए सियासत का दांव तेज होते देख अर्जित ने 31 मार्च को सरेंडर कर दिया था। सरेंडर करने के बाद अर्जित को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। हालांकि अब ADG-4 की कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। भागलपुर हिंसा मामले में कुल 9 नामजद और पांच सौ से अधिक नामजद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। नाथनगर कांड संख्या 176/18 में 5 अन्य नामजद आरोपियों की जगदीशपुर में गिरफ्तारी हुई थी।

यह भी पढ़े~पिता की मौत के बाद पीड़िता ने सुनाई दर्द भरी दास्तां, कहा- नहीं मिला इंसाफ

अर्जित के सरेंडर करने को लेकर बिहार में राजनीति अपने चरम पर थी। उनके पिता अश्विनी चौबे समेत बिहार बीजेपी के कई नेताओं ने उपद्रव में बेवजह फंसाने का आरोप लगाया था। बीजेपी का सत्ता में साथ होने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी सवाल उठे थे। इस मुद्दे पर कई राष्ट्रीय नेताओं ने भी बिहार के शासन और प्रशासन पर बोला था हमला।

LIVE TV