अर्जुन ने कुछ इस अंदाज में किया पापा बोनी कपूर को विश, देखें तस्वीरें

मुंबई| बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर रविवार को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया। बोनी के छोटे भाई संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बोनी के बच्चे अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और खुशी भी हैं।

https://www.instagram.com/p/BqAsdk4AKcp/?utm_source=ig_embed

बोनी के बटे अर्जुन ने वहीं तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा।

तस्वीर के साथ कैप्शन में संजय ने लिखा, “जन्मदिन की बधाई हो भइया।”

https://www.instagram.com/p/BqAtPh6AdGt/?utm_source=ig_embed

अर्जुन ने लिखा, “आपने ‘मिस्टर इंडिया’ नाम की एक फिल्म बनाई। फिल्म में एक बेहद प्रासंगिक लाइन थी ‘जिंदगी की यही रीत है हार के बाद ही जीत है’। बुरे के बाद अच्छा आता है। डैड, आपको जन्मदिन की बधाई। आपका जीवन खुशियों से भरा रहे..आपके परिवार की तरफ से, तीनों बच्चों और आपकी सबसे प्यारी बेटी खुशी की ओर से।”

दिल टूटने से हो सकती है ये खतारनाक बीमारी

श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर का यह पहला जन्मदिन है। इस साल की शुरुआत में दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था।

Bigg Boss 12: जानिए सलमान ने क्यों लगाई दीपक और सुरभि की क्लास

तस्वीर में बोनी कपूर के चारों बच्चे अर्जुन कपूर , अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के अलावा, संजय कपूर, माहीप कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवाही सहित परिवार के कई लोग नजर आ रहे हैं  आपको बता दें कि इसी साल 24 फरवरी को श्रीदेवी की दुबई एक होटल में एक्सीडेंटली बाथ टब में डूबने से मौत हो गई थी।

LIVE TV