‘वायुपुत्र’ अर्जन सिंह को दी गई 17 तोपों की सलामी, जानिए क्या है इसका इतिहास

अर्जन सिंहनई दिल्ली। भारत का मान बढ़ाने वाले मार्शल अर्जन सिंह का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया गया। अर्जन सिंह के सम्मान में नई दिल्ली की सभी सरकारी इमारतों पर लगा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। अर्जन सिंह को 17 तोपों की सलामी भी दी गई, इसके अलावा उन्हें फ्लाई पास्ट भी दिया गया।

जानिए क्यों दी जाती है तोपों की सलामी-

देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को आज भी तोपों की सलामी दी जाती है। हालांकि इसका स्वरूप बदल गया, अब हर्ष फायर होते हैं, या गार्ड ऑफ़ ऑनर या फिर शहीदों को ऐसी सलामी दी जाती हैं।

चुनावी रंजिश में आतंक का खौफनाक खेल, घर में घुसकर 5 लोगों को उतारा मौत के घाट

आज़ादी से पहले करीब 584 रियासतें ब्रिटेन की महारानी की छत्रछाया में काम करती थीं। बदले में रियासत के राजा, महाराजा और नवाबों को उनकी रियासत चलाने के लिए कई अधिकार दिए जाते थे।

जानिए किस रियासत को कितनी तोपों की सलामी दी जाती थी-

ऐसा कहा जाता है कि किसी रियासत को कितनी तोपों की सलामी देनी है, यह ब्रिटिश शासन ही तय करता था। इसके लिए रियासत का क्षेत्रफल, जनसंख्या और रियासत की संपत्ति को आधार नहीं बनाया जाता था, बल्कि ब्रिटेन की महारानी और भारत के वाइसरॉय से नजदीकी संबंध के आधार पर तोपों की सलामी की संख्या तय होती थी।

प्रद्युम्न की ह्त्या के 10वें दिन खुल गया रेयान स्कूल, पिता ने विरोध कर कहा- साक्ष्य मिटाने की कोशिश

ब्रिटिश काल में सबसे ज्यादा 21 ताेपों की सलामी दी जाती थी। उदाहरण के तौर पर बड़ौदा के गायकवाड़ राजघराने को 21 तोपों की और भोपाल नवाब को 19 तोपों की सलामी मिलती थी, जबकि इनसे पांच गुना बड़ी जोधपुर रियासत के महाराजा को 17 तोपों की सलामी दी जाती थी।

कई रियासतों को सलामी नहीं दी जाती थी। जिस रियासत को जितनी ज्यादा ताेपों की सलामी दी जाती थी, उसी से उनके कद का अंदाजा लगाया जा सकता था। वाइसरॉय को तोपों की सलामी की संख्या घटाने या बढ़ाने का अधिकार प्राप्त था।

राष्ट्रगात के दौरान दागी जाती हैं तोपें-

आकर्षित करने वाला ये बहुत ही गौरवपूर्ण पल होता है जब देश के राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसकी खास बात यह है कि 21 तोपों की ये सलामी 52 सेकंड तक चलने वाले राष्ट्रगान के दौरान 2.25 सेकंड के अंतराल पर दी जाती है। इसके लिए अभी भी ब्रिटिश शासन की 7 तोपों का इस्तेमाल किया जाता है।

LIVE TV