
मुंबई। बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों स्टार किड ने सुर्खियों पर कब्जा कर रखा है। कहीं किसी स्टार किड के डेब्यू की खबरें चर्चा में रहती हैं तो किसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जाह्नवी, सारा और अनन्या के अलावा देखें तो अनुराग कश्यप की बेटी एक ऐसी स्टार किड हैं जिसका लाइमलाइट से कोई नाता नहीं है। हालांकि उनकी लाइफ अनुराग से भी ज्यादा हैपनिंग हैं।
बॉलीवुड के ऑलराउंडर माने जाने वाले अनुराग कश्यप की बेटी का नाम आलिया है। अनुराग की आलिया ग्लैमर और खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की आलिया से कम नहीं है। आलिया अभी महज 17 साल की हैं।
यह भी पढ़ें: #Birthdayspecial : वो शख्स जिसने बदल दिया बॉलीवुड का ट्रेंड
आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह एक फैशन पोर्टल के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। खबरों के मुताबिक, आलिया अमेरिका के स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: सुसाइड करने का मन कर रहा है? तो यह वीडियो आप ही के लिए है
आलिया अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। अनुराग कश्यप ने साल 2003 में फिल्म एडिटर आरती बजाज से शादी की थी। यह रिश्ता लंबे समय तक कायम नहीं रह पाया और 6 साल बाद 2009 में दोनों के रास्ते अलग हो गए।