घर के ईशान कोण को हमेशा रखें साफ, यही दिशा दिला सकती है पैसा और वैभव

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कोई भी समस्या हो इसका इलाज वास्तु के पास अवश्य होता है। वास्तु के अनुसार कुबेर की दिशा उत्तर होती है। इसलिए उत्तर की दिशा की तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। कुल मिलाकर अगर आप घर के ईशान कोण का विशेष ध्यान रखते हैं तो यह आपके लिए खुशियों की चांबी खोल देता है। घर के इस हिस्से में सकारात्मक ऊर्जा का संचार माना जाता है। घर की इन दो दिशाओं में अगर कोई दोष ना हो तो घर में किसी बी तरह की कोई परेशान छू भी नहीं सकती है।

वास्तुशास्त्र

घर की उत्तर दिशा की दिवारों का रंग नीला होना चाहिए।

पानी का स्थान उत्तर दिशा में होना चाहिए।

पानी की टंकी में शंख, चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ रखें।

सजावटी सामानों में एक्वेरियम को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

कुबेर की दिशा होने के कारण उत्तर में तिजोरी रखनी चाहिए।

देश के लिए कुर्बान होने का जज्बा पैदा कर देगी ये कहानी

उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से संपत्ति लाभ होता है।

उत्तर दिशा में कांच का बड़ा बाउल रखें और उसमें चांदी के सिक्के डाल दें।

पूर्व-उत्तर कोने में गणेश और लक्ष्मीजी की मूर्ति रखकर पूजा करें।

घर के पूर्व-उत्तर कोने में गंदगी न रखें।

उत्तर दिशा में आंवले का पेड़ या तुलसी का पौधा लगाएं।

 

 

LIVE TV