ALT Balaji की वेबसीरीज ‘मंगलयान’ के लिए पूरी हुई डायरेक्‍टर की तलाश

वेबसीरीज मंगलयानमुंबई| निर्देशक नूपुर अस्थाना को वेबसीरीज  मंगलयान के निर्देशन के लिए चुना गया है। इस शो में तीन महिलाओं के मंगल ग्रह पर जाने के सफल मिशन की कहानी को दिखाया जाएगा।

एक बयान में कहा गया है, ‘एएलटी बालाजी का शो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मंगल ग्रह अभियान के विभिन्न पहलुओं को दर्शाएगा। इसकी कहानी तीन महिला वैज्ञानिकों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी इस मिशन की सफलता में बड़ी भूमिका होती है।’

यह भी पढ़ें: मोदी की मुहिम पर चल पड़ीं अनुष्का, वर्सोवा बीच पर बीन रहीं कूड़ा

अनु मेनन और सुमित पुरोहित द्वारा लिखित यह शो इन तीन महिलाओं के निजी और पेशेवर जीवन के सफर पर रोशनी डालेगा।

यह भी पढ़ें: जे बाल्विन के साथ से बेयॉन्से करेंगी आपदा प्रभावित लोगों की मदद

मुख्य विपणन अधिकारी मानव सेठी ने कहा, ‘एएलटी बालाजी का विश्वास बिलकुल नए और प्रेरणा देने वाले विषयों पर है। ‘मंगलयान’ में तीन महिलाओं के जीवन की कहानी को दर्शाया गया है, जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है।’

नूपुर अस्थाना ‘रोमियो एंड जुगल’ जैसी वेब सीरीज का निर्देशन कर चुकी हैं, जो शेक्सपियर के शो ‘रोमियो एंड जूलियट’ से प्रेरित था।

LIVE TV